
ऊपर जाने की जगह नीचे गिरा रॉकेट, आग लगने के बाद विस्फोट से कई बच्चे घायल
AajTak
जमशेदपुर के घाटशिला कॉलेज में सोमवार को आयोजित शैक्षणिक मॉडल प्रदर्शनी के दौरान भौतिक विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा बनाये गए रॉकेट में कुछ गड़बड़ी होने से विस्फोट हो गया. इस घटना में आसपास मौजूद लगभग आठ छात्र-छात्राओं को आंशिक चोट आई है. सभी का प्राथमिक उपचार के लिये अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया.
झारखंड के जमशेदपुर से करीब 50 किलोमीटर दूर घाटसीला कॉलेज मे एक विज्ञान प्रदर्शनी लगी थी. बच्चों ने एक रॉकेट बनाया था, जो ऊपर जाकर पैराशूट बनकर गिरता है, लेकिन रॉकेट में जैसे ही आग लगाया गया तो वो ऊपर जाने की जगह नीचे आ गया और फट गया. इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए है.
दरअसल, घाटशिला कॉलेज में सोमवार को आयोजित शैक्षणिक मॉडल प्रदर्शनी के दौरान भौतिक विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा बनाये गए रॉकेट में कुछ गड़बड़ी होने से विस्फोट हो गया. इस घटना में आसपास मौजूद लगभग आठ छात्र-छात्राओं को आंशिक चोट आई है. सभी का प्राथमिक उपचार के लिये अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया.
विस्फोट में छात्रा कुलसुम परवीन गंभीर रूप से घायल है. चिकित्सकों ने बताया कि अचानक प्रेशर डाउन होने से वह अचेत अवस्था में है. घटना के संबंध में इंटर के शिक्षक मोहम्मद शाहिद इकबाल ने बताया कि मॉडल प्रदर्शनी के दौरान नफीस अख़्तर, कुलसुम परवीन ने मिसाइल का मॉडल तैयार किया गया था. जिसका पहले पूरी तरह परीक्षण किया गया. सफल होने के बाद सोमवार को इसे प्रदर्शनी के लिए रखा गया. अतिथियों द्वारा अवलोकन किये जाने के दौरान छात्रों ने बताया कि यह रॉकेट उड़ कर ऊपर फटता भी है.
इसके बाद खुले जगह में इसे उड़ाने की तैयारी चल ही रही थी कि किसी दूसरे बच्चे ने उड़ने के बजाय फटने वाला बटन दबा दिया. इसके कारण जमीन पर ही रॉकेट फट गया. आसपास खड़े बच्चे इसकी चपेट में आ गए, जिससे उन्हें हल्की चोटें आई हैं. बताया जाता है कि इस रॉकेट मॉडल को बनाने में पोटैशियम, नाइट्रेट तथा शुगर का इस्तेमाल किया गया था.
इसके जो भी मैटेरियल्स थे, सभी पीवीसी के थे. इसका वजन लगभग दो किलो था. शिक्षकों ने बताया कि इस घटना में घायल हुए सभी बच्चे घबराए हुए हैं, परन्तु स्थिति सामान्य है. वैसे इस प्रदर्शनी में भौतिक विभाग की ओर से कुल 39 मॉडल लगाया गया था. घायल छात्र-छात्राओं में मुख्य रूप से सौरभ नामाता, राहूल कैयवर्त, सुनील महको, अमन कुमार झा, आरती हेंब्रम, सुदीप साह, अभि अख्तर, कुलसुम परविन शामिल है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










