
ऊधम सिंह नगर: दो नाबालिग सगी बहनों के साथ रेप, आरोपी ने मां के साथ भी की मारपीट
AajTak
ऊधम सिंह नगर में दो नाबालिग सगी बहनों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़ित लड़कियों की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया. मामले की गहराई से जांच की जा रही है.
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में दुष्कर्म के मामलों में इजाफा देखने को मिला है. थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एक युवक ने दो नाबालिग सगी बहनों को अपनी हवस का शिकार बनाया. इतना ही नहीं जब बच्चियों की मां ने इस घटना का विरोध किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी भी दी. पीड़िता ने इसकी शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराई.
पीड़ित मां की शिकायत के बाद पुलिस ने बच्चियों का मेडिकल करवाया और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी दो बेटियां और एक बेटा है. वह परिवार के साथ किराए के मकान में रहती है और मजदूरी कर अपना घर चलाती है.
दो नाबालिग लड़कियों के साथ रेप का आरोपी अरेस्ट
पड़ोस में रहने वाला आरोपी अमन पहले उसकी 16 साल की नाबालिग बेटी को ले गया और अपने साथ रख लिया. फिर उसकी दूसरी 15 साल की बेटी को भी अपने साथ ले गया और दोनों के साथ दुष्कर्म करता रहा.
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
जब उसने इस घटना का विरोध किया तो आरोपी अमन ने उसे धमकाया और मारपीट की. 9 मार्च को काम से लौटने के बाद उसे पीटा. वह काफी समय से उसकी दोनों बेटियों के साथ रेप कर रहा है. इस मामले पर एसपी सिटी रुद्रपुर मनोज कत्याल ने बताया कि पीड़ित महिला ने बताया कि एक आरोपी ने उसकी दो बेटियों के साथ दुष्कर्म किया. इस मामले में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया और उसे जेल भेज दिया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










