
'उस वक्त देश 26/11 के हमलावरों को जवाब नहीं दे सका, मोदी PM होते तो करारा चीजें अलग होतीं', हिमंता बिस्वा सरमा
AajTak
असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, 'यह हम सभी के लिए बहुत दुखद दिन है. अगर उस समय मनमोहन सिंह की जगह मोदी प्रधानमंत्री होते तो चीजें बिल्कुल अलग होतीं.'
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को कहा कि देश 26/11 के मुंबई हमलावरों को उचित जवाब नहीं दे सका. सरमा ने यहां श्रीजगन्नाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद यह टिप्पणी की. असम के सीएम ने कहा, 'यह हम सभी के लिए बहुत दुखद दिन है. अगर उस समय मनमोहन सिंह की जगह मोदी प्रधानमंत्री होते तो चीजें बिल्कुल अलग होतीं.'
बता दें कि 26 नवंबर, 2008 को पाकिस्तान से लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादी समुद्री मार्ग से आए और मुंबई में 60 घंटे की घेराबंदी के दौरान अंधाधुंध गोलीबारी में 166 लोगों की हत्या कर दी, जिनमें से 18 सुरक्षाकर्मी थे और कई अन्य घायल हो गए.
'मोदी होते तो करारा जवाब देते'
असम के सीएम ने कहा कि मोदी ने हमलावरों को करारा जवाब दिया होता. उन्होंने कहा, यह वाकई दुखद है कि हम उचित जवाब नहीं दे सके. 12वीं शताब्दी के मंदिर के सिंह द्वार पर मंदिर प्रशासन द्वारा स्वागत किए गए सरमा ने कहा, कार्तिक महीने के आखिरी पांच दिनों के दौरान त्रिमूर्ति के दर्शन करना सबसे पवित्र माना जाता है.
असम के मुख्यमंत्री के साथ पुरी विधायक जटानी सारंगी और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा भी थे. सरमा ने यह भी प्रस्ताव दिया कि उनकी सरकार उत्तर-पूर्वी राज्य से जगन्नाथ मंदिर आने वाले भक्तों के ठहरने की सुविधा के लिए मंदिर शहर में एक यात्री निवास स्थापित करेगी. उन्होंने कहा, 'मैं भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए असम से आने वाले भक्तों के लिए पुरी में एक यात्री निवास बनाने के लिए आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए ओडिशा सरकार को लिखूंगा.'

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








