
'उसने जहर खा लिया...' सुनते ही दौड़ी गर्लफ्रेंड, हॉस्पिटल में लिपटकर रोई, फिर प्रेमी ने बेड से उठकर मांग में भरा सिंदूर!
AajTak
झारखंड के धनबाद (Dhanbad) में एक अनोखा मामला सामने आया. यहां अस्पताल का बेड शादी का मंडप बन गया और मरीज इसके गवाह बने. दरअसल, प्रेमी ने अस्पताल में इलाज के दौरान ही अपनी प्रेमिका से शादी रचा ली. उसने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरा और स्लाइन लगे हाथ से मंगलसूत्र पहनाया. दोनों ने अस्पताल में ही साथ जीने मरने की कसमें खाईं.
झारखंड के धनबाद (Dhanbad) में एक अनोखी प्रेम कहानी (Love Story) ने सभी को चौंका दिया. अस्पताल में भर्ती प्रेमी ने अपनी प्रेमिका से शादी रचा ली. दरअसल, युवक का एक लड़की के साथ दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन लड़की के परिजन तैयार नहीं थे. शादी में हो रही रुकावटों से हताश होकर युवक ने जहर खा लिया था. इसी के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
दरअसल, निरसा के कुमारडूबी के रहने वाले आलोक वर्मा का रीना नाम की लड़की के साथ दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन रीना के परिवार वालों को यह रिश्ता पसंद नहीं था. इस कारण रीना भी शादी से इनकार कर रही थी.
यहां देखें Video
आलोक ने रीना को मनाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह राजी नहीं हुई. इसी के बाद आलोक ने जहर खा लिया. परिजनों को पता चला तो घर में कोहराम मच गया. आनन-फानन में परिजन आलोक को लेकर SNMMCH अस्पताल पहुंचे और भर्ती कराया.
इसी बीच आलोक के दोस्तों से रीना को इस घटना की जानकारी दे दी. खबर सुनकर वह परेशान हो गई. इसके बाद रीना भागते हुए अस्पताल पहुंची. रीना के परिवार वालों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी. अस्पताल पहुंचने पर रीना ने देखा कि आलोक बेड पर है, हाथों में स्लाइन लगी हुई है.
यह भी पढ़ें: 12 साल पहले लव मैरिज की, तीन बच्चे हुए... अब महिला को फिर हो गया प्यार, पति ने रंगेहाथ पकड़ा तो प्रेमी से करा दी शादी

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










