
उम्रकैद या फांसी... कोलकाता रेप-मर्डर केस में संजय रॉय को इन धाराओं के तहत कोर्ट सुना सकती है ये सजा!
AajTak
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुए डॉक्टर रेप-मर्डर केस में मुख्य आरोपी संजय रॉय को सियालदह कोर्ट ने दोषी ठहरा दिया है. 9 अगस्त, 2024 को को हुए इस जघन्य कांड के 162 दिन बाद जज ने अपना फैसला सुनाते वक्त संजय रॉय से कहा कि वो दोषी है.
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुए डॉक्टर रेप-मर्डर केस में मुख्य आरोपी संजय रॉय को सियालदह कोर्ट ने दोषी ठहरा दिया है. 9 अगस्त, 2024 को को हुए इस जघन्य कांड के 162 दिन बाद जज ने अपना फैसला सुनाते वक्त संजय रॉय से कहा कि वो दोषी है. उको सजा मिलनी ही चाहिए. इस फैसले के बाद पीड़िता के पिता कोर्ट में ही रो पड़े. उन्होंने जज से कहा कि हमें आप पर पूरा भरोसा था. भरोसा कायम रखने के लिए धन्यवाद. सजा का ऐलान सोमवार को होगा.
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिरबन दास ने कहा कि संजय रॉय के लिए सोमवार को सजा का ऐलान किया जाएगा. उसको भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64, 66 और 103 (1) के तहत के दोषी पाया गया है. इन धाराओं के तहत अपराधी को अधिकतम सजा-ए-मौत या आजीवन कारावास की सजा हो सकती है. फैसले के समय संजय रॉय ने कोर्ट में एक बार फिर दोहराया कि उसे फंसाया गया है. वो पूरी तरह निर्दोष है. जज ने कहा कि उसे सोमवार को बोलने का मौका मिलेगा.
इन धाराओं के तहत मिल सकती है इतनी सजा...
भारतीय न्याय संहिता की धारा- 64
भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 64 के तहत किसी महिला के साथ बलात्कार करने वाले अपराधी को कम से कम 10 साल की कठोर करावास की सजा दी जा सकती है. इसे आजीवन कारावास तक बढ़ाया जा सकता है. इसके साथ ही जुर्माना भी लगाया जा सकता है.
भारतीय न्याय संहिता की धारा- 66

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










