
उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम को करवड़ हॉस्पिटल ने इलाज करने से किया इनकार
AajTak
रेप केस में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम का इलाज करने के से करवड़ अस्पताल ने मना कर दिया है. कोर्ट ने उसको जोधपुर के आरोग्यम निजी अस्पताल में इलाज करवाने की अनुमति दी है. इससे पहले हाई कोर्ट ने इलाज के लिए महाराष्ट्र जाने की अनुमति देने से मना कर दिया था.
रेप के मामले में राजस्थान (Rajasthan) की जोधपुर जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम (Asaram) की मुश्किलें कम नही हो रही हैं. करवड़ अस्पताल ने आसाराम का इलाज करने से इनकार कर दिया है. इससे पहले राजस्थान हाई कोर्ट ने इलाज के महाराष्ट्र जाने के लिए इजाजत देने से इनकार कर दिया था. अब अदालत ने जोधपुर के आरोग्यम निजी अस्पताल में इलाज करवाने की अनुमति दी है, इसके बाद दस दिन तक आसाराम इस अस्पताल में रहेगा. पुलिस कमिश्नर को इसकी व्यवस्था देखने की जिम्मेदारी दी गई है.
कोर्ट ने कहा है कि आसाराम माधव बाग के दो डॉक्टरों की सलाह ले सकते हैं. इलाज के दौरान लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ने की स्थिति में आसाराम को फिर से जेल भेज दिया जाएगा.
आयुर्वेद इलाज के लिए नहीं मिली थी अनुमति
इससे पहले आसाराम ने महाराष्ट्र के पुणे के माधवबाग अस्पताल में आयुर्वेद इलाज की अनुमति के लिए याचिका दायर की थी, जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था. इस संबंध में महाराष्ट्र पुलिस ने सुरक्षा का हवाला देकर आसाराम को इलाज के लिए मंजूरी नहीं देने की बात भी कही थी.
यह भी पढ़ें: गुजरात HC ने रेप के दोषी आसाराम को दी राहत, याचिका पर सुनवाई को तैयार कोर्ट
POCSO के तहत रेप का दोषी है आसाराम

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










