
उमेश मर्डर: 30 दिन, 2 एनकाउंटर, 5 शूटर्स की तलाश... शाइस्ता को भी नहीं पकड़ पाई पुलिस
AajTak
उमेश पाल हत्याकांड के महीने भर बाद भी शूटरों का कोई सुराग नहीं मिल रहा. इसके साथ ही हत्याकांड की मुख्य आरोपी शाइस्ता परवीन भी फरार है. इनकी तलाश के लिए पुलिस का दायरा 7 राज्यों तक फैल गया. यूपी पुलिस को शक है कि शूटर्स महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, पंजाब और दिल्ली में से कहीं छिपे हो सकते हैं.
प्रयागराज में उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनर की हत्या के महीने भर बाद भी शूटरों का कोई सुराग नहीं मिल रहा. गुजरात के साबरमती जेल में बंद अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन और बेटे असद की तलाश में पुलिस खाक छान रही है. अब दायरा 7 राज्यों तक फैल गया. अब तक साफ नहीं है कि शूटर्स देश में ही हैं या नेपाल भाग गए.
यूपी पुलिस को शक है कि शूटर्स महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, पंजाब और दिल्ली में से कहीं छिपे हो सकते हैं. पुलिस के मुताबिक, ये लगातार लोकेशन बदल रहे हैं. बातचीत करने के लिए व्हाट्सएप कॉल का इस्तेमाल कर रहे हैं. अतीक अहमद के ड्राइवर कैश अहमद से पूछताछ में भी कई अहम खुलासे हुए हैं.
शाइस्ता के भरोसेमंद थे सभी शूटर
कैश अहमद ने बताया कि उमेश पाल हत्याकांड में शामिल सभी शूटर अतीक के साथ-साथ शाइस्ता के भी वफादार और भरोसेमंद थे. शूटर मोहम्मद गुलाम अतीक अहमद के जेल में बंद दोनों बेटों अली और उमर का भरोसेमंद था. अली और उमर के बाद असद से मोहम्मद गुलाम नजदीक हुआ था और शाइस्ता के सामने अली को छोटा भाई बताता था.
शाइस्ता के साथ साए की तरह रहता था अरमान
अतीक की पत्नी शाइस्ता के कहने पर ही असद और गुलाम एक साथ वारदात के बाद फरार हुए हैं. असद और गुलाम को साथ रहने के लिए शाइस्ता ने ही कहा था. वहीं बाइक सवार शूटर अरमान का वीडियो सामने आने के बाद शाइस्ता की सभी शूटरों से नज़दीकियां उजागर हुई. साबिर की तरह अरमान भी शाइस्ता के साथ साए की तरह साथ रहता था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










