
उमेश पाल हत्याकांड: अतीक अहमद की पत्नी ने सीएम योगी को लिखी चिट्ठी, कैबिनेट मंत्री पर लगाया आरोप
AajTak
उमेश पाल हत्याकांड के संबंध में अतीक अहमद की पत्नी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक लेटर लिखा है. इसमें उन्होंने राजू पाल की हत्या के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की है. कहा कि एक कैबिनेट मंत्री ने हमारे खिलाफ साजिश रची है. इसी के तहत हत्या कर दी गई है.
यूपी के प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड के संबंध में अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक लेटर लिखा है. इसमें उन्होंने राजू पाल की हत्या के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की है. शाइस्ता और उसके परिवार के सदस्य इस मामले में आरोपी हैं.
गौरतलब है कि 24 फरवरी को प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में उमेश पाल और सुरक्षा गार्ड संदीप निषाद की उनके घर के बाहर हत्या कर दी गई थी. इस हमले में एक अन्य कांस्टेबल घायल हो गया. उधर, अतीक अहमद राजू पाल की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी है और गुजरात जेल में बंद है.
उमेश पाल की हत्या बेहद दुखद और निंदनीय
मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में शाइस्ता परवीन ने कहा, ''उमेश पाल की हत्या बेहद दुखद और निंदनीय है. उनकी पत्नी ने मेरे पति, दोनों बेटों, देवर खालिद अजीम उर्फ अशरफ समेत नौ लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है. इसमें मेरे पति, देवर और बेटों पर साजिश का आरोप है. साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मेरे बेटे अली को शूटर बताया है. ये आरोप निराधार हैं".
एक कैबिनेट मंत्री ने हमारे खिलाफ साजिश रची
"सच्चाई यह है कि जब से बसपा ने मुझे प्रयागराज से मेयर पद का उम्मीदवार घोषित किया है, आपकी सरकार में एक स्थानीय नेता, एक कैबिनेट मंत्री ने हमारे खिलाफ साजिश रची है. इसी साजिश के तहत एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है." जिसका आरोप मेरे पति पर लगना स्वाभाविक था".

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










