
उमेश पाल हत्याकांडः अशरफ के साले सद्दाम पर एक लाख का इनाम घोषित, तलाश में जुटी कई टीमें
AajTak
UP News: उमेश पाल हत्याकांड में साजिश रचने के आरोपी माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ के साल पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया है. अशरफ के साले सद्दाम पर आरोप है कि वह बरेली जेल में शूटर्स को आपने बहनोई अशरफ से नियमों को दरकिनार कर मिलवाता था.
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड की साजिश के आरोपी अशरफ अहमद के साले सद्दाम पर ADG जोन पीसी मीना ने एक लाख का इनाम घोषित किया है. बता दें कि 17 अप्रैल को सद्दाम पर आईजी रेंज डॉ. राकेश सिंह ने 50 हजार का इनाम तय किया था. इसके बाद अब एडीजी जोन की ओर से इनाम की राशि बढ़ा दी गई है.
लगातार हो रही छापेमारी
अशरफ के साले सद्दाम की गिरफ्तारी को लेकर सीओ आशीष प्रताप सिंह के नेतृत्व में एसआईटी और पुलिस की टीमें बरेली से रवाना हो गई हैं. बरेली मे भी कई जगहों पर छापेमारी की जा चुकी है. इसके लिए कई टीमों को लगाया गया है. बताया जा रहा है कि प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में रहने वाला सद्दाम बरेली के थाना बिथरी चैनपुर और बारादरी थाना पुलिस की वांटेड लिस्ट में है.
अभी तक ये जा चुके जेल
इस मामले में बरेली पुलिस, लल्ला गद्दी, शिवहरी अवस्थी और कैंटीन में सामान सप्लाई करने वाले दयाराम के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. आरोप है कि ये लोग बरेली जेल में पूर्व विधायक और अतीक के भाई अशरफ से नियमों को दरकिनार कर मुलाकात कराते थे.
यह भी पढ़ेंः अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या, प्रयागराज में कैमरे के सामने मर्डर

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










