
उमेश पाल मर्डर केस में बड़ा खुलासा: अतीक अहमद गैंग के 7 में से 2 शूटर, एक्शन में STF
AajTak
Prayagraj umesh pal murder case: राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की शुक्रवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस मामले में उमेश पाल की पत्नी ने धूमनगंज थाने में बाहुबली अतीक अहमद के परिवार के खिलाफ केस दर्ज कराया है.
UP News: प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड को लेकर बवाल मच हुआ है. उधर गोलियां बरसाने वाले शूटर्स की धरपकड़ के लिए UPSTF की टीमें ताबड़तोड़ छापेमारी में लगी हैं. बदमाशों की तलाश में राजधानी लखनऊ की एसटीएफ टीम ने भी प्रयागराज में डेरा डाल लिया है.
पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि एडिशनल एसपी रैंक के अधिकारी की अगुवाई में यूपी एसटीएफ की प्रयागराज यूनिट उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों की छानबीन में लगी है. साथ ही लखनऊ के 2 उप पुलिस अधीक्षकों को भी प्रयागराज में भेजा गया है.
पड़ताल में पता चला है कि उमेश पाल की हत्या करने आए 7 में 2 शूटर अतीक अहमद गैंग के ही निकले. हत्याकांड केस में अब तक उमेश पाल के प्रॉपर्टी के विवादों पर भी जांच हो रही थी, लेकिन घटनास्थल से मिले सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस में मिले मोबाइल नंबर के आधार पर 2 शूटर्स का कनेक्शन अतीक अहमद से जुड़ रहा है.
उमेश को मारी गई थीं 7 गोलियां
उधर, मृतक उमेश पाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई है. रिपोर्ट में पता चला कि शूटर्स ने उमेश को 7 गोलियां मारी थीं. 6 गोलियां उमेश पाल के शरीर को पार कर गईं थीं, जबकि एक गोली उसकी बॉडी के अंदर मिली है. शरीर में कुल 13 इंजरी की बात सामने आई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए खुलासे से पता चला कि सभी गोलियां पिस्टल से ही मारी गई थीं.
ऐसी कार्रवाई करेंगे, जो नजीर बन जाएगी: पुलिस कमिश्नर

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










