
उमेश पाल की ढाल बने गनर संदीप निषाद की कहानी: गोली से जख्मी होकर भी बचाने दौड़े, फिर बदमाशों ने मार दिया बम
AajTak
Prayagraj Umesh Pal Gunner Sandip Nishad Death: प्रयागराज में शुक्रवार को गोलियां चलते ही उमेश पाल की ढाल बनकर खड़े हुए यूपी पुलिस के सिपाही संदीप निषाद को भी बम और गोली लगने से घायल होना पड़ा और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. नौकरी से मिलने वाली सैलरी से संदीप अपने परिवार का पालन पोषण किया करते थे. छोटे भाई को पढ़ा भी रहे थे.
उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में हुई सनसनीखेज वारदात के बाद मृतक उमेश पाल को सभी जान रहे हैं. लेकिन हत्याकांड में जान गंवाने वाले यूपी पुलिस के सिपाही संदीप निषाद का परिवार अकेला हो पड़ गया है. प्रयागराज हत्याकांड में आजमगढ़ के रहने वाले गनर संदीप ने ड्यूटी के दौरान अपनी जान की बाजी लगा दी. उमेश पाल को मारने आए बदमाशों ने सुरक्षा में ढाल बनकर खड़े गनर संदीप को भी अपनी गोली और बम से शिकार बना लिया और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.
शुक्रवार को हत्याकांड के बाद जहां एक ओर प्रयागराज के स्वरूपरानी हॉस्पिटल स्थित पोस्टमार्टम हाउस के बाहर उमेश पाल के समर्थकों की भारी भीड़ जमा थी, तो वहीं इस घटना में बदमाशों की गोली से मरने वाले सिपाही का परिवार अकेले में खड़ा था. सरकारी गनर के पिता संतलाल निषाद और भाई प्रदीप निषाद के साथ चंद रिश्तेदार ही पीएम हाउस के बाहर मौजूद थे.
पिता किसान हैं और छोटा भाई था संदीप के भरोसे
घटना में शिकार हुए संदीप निषाद पिता के पिता संतलाल पेशे से किसान हैं. संदीप अपने 3 भाइयों में बीच के थे. संदीप का परिवार पुलिस विभाग से मिलने वाले पैसे पर ही आश्रित था. नौकरी से मिलने वाली सैलरी से सिपाही संदीप अपने परिवार का पालन पोषण किया करता थे. छोटे भाई को पढ़ा-लिखा भी रहे थे.
अब संदीप निषाद के देहांत होने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. परिवार का सहारा बदमाशों के आतंक में छिन जाने से इलाके के लोग भी गमगीन हैं. देखिए, हत्याकांड का Video:-
आर्थिक मदद और नौकरी की मांग

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










