
'उमर सरकार को अस्थिर करने की कोशिश, घाटी में बढ़ते आतंकी हमलों के पीछे एजेंसियां तो नहीं?' बोले फारूक अब्दुल्ला
AajTak
बडगाम में मजदूरों पर हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा,
जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से आतंकवाद की घटनाएं लगातार बढ़ रही है. पिछले 24 घंटे के अंदर ही राज्य में 3 आतंकी हमले हुए हैं जिसमें कल पहले बडगाम और बांदीपुरा में फायरिंग हुई और आज श्रीनगर में फायरिंग हुई. आतंक की इन बढ़ती घटनाओं पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के मुखिया फारूक अब्दुल्ला को साजिश की बू नजर आ रही है.
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमला क्राइसिस पैदा करने की कोशिश है. हमलावरों को पकड़ना चाहिए तब पता चलेगा कि इन आतंकियों के पीछे कौन है. इनको मारना नहीं चाहिए. उन्होंने कहा कि इनको पकड़ो और पूछो कि आखिर कौन करवा रहा है ये सब. अभी ही ये घटनाएं क्यों हो रही है .. पहले क्यों बंद थे ये हमले और अभी ही क्यों हो रहे हैं?
यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने बिजनौर के शुभम को मारी गोली, त्राल में चलाता था सैलून
एजेंसियों पर जताया शक
बडगाम में मजदूरों पर हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "इसकी जांच होनी चाहिए. कैसे यहां सरकार बन गई है और ये हो रहा है. मुझे तो शक है कि यह वो लोग तो नहीं कर रहे हैं जो इस सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं? पहले क्यों बंद थे ये हमले और अभी ही क्यों हो रहे हैं...? यह सब एक संकट पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. कश्मीर को अस्थिर करने की कोशिश है .. क्या कोई एजेंसिया तो नहीं है इन हमलों के पीछे जो उमर अब्दुल्ला सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं."
हाल के दिनों में कई हमले बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब जम्मू-कश्मीर में गैर-कश्मीरियों पर गोलीबारी का मामला सामने आया हो. इससे पहले भी कई बार गैर-कश्मीरी नागरिकों को आतंकियों के द्वारा निशाने पर लिया गया है. पिछले हफ्ते बटागुंड त्राल में हुई गोलीबारी में एक शख्स के घायल होने की खबर आई थी. उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया. यह हाल ही में हुआ तीसरा मामला था. इसका मतलब आज की घटना को लेकर हाल ही में इस तरह के कुल चार मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें गैर-कश्मीरियों को आतंकी निशाना बना रहे हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










