
उपेंद्र कुशवाहा के MLA ने की शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, CM नीतीश से कहा, 'सर अब...'
ABP News
Bihar Liquor Ban: बिहार सरकार ने राज्य में अप्रैल 2016 से पूर्ण शराबबंदी लागू कर रखी है. शराबबंदी पर आरएलएम विधायक माधव आनंद ने समीक्षा की मांग कर दी है.
बिहार विधानसभा में शराबबंदी कानून में समीक्षा की मांग की गई है. एनडीए के सहयोगी RLM के विधायक माधव आनंद ने शराबबंदी की समीक्षा की मांग की. विधायक ने कहा समय आ गया है कि शराबबंदी की समीक्षा की जाए. आरएलएम विधायक माधव आनंद ने शराबबंदी कानून को लेकर सीएम नीतीश कुमार का धन्यवाद किया है. उन्होंने कहा कि मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं. क्योंकि इस तरह का फैसला लेने के लिए जज्बा और बहुत बड़ा दिल होना चाहिए.
विधानसभा में बोलते हुए माधव आनंद ने कहा, "शराबबंदी जब की जाती है तो निश्चित रूप से बहुत कुछ सोचना पड़ता है और उन्होंने (सीएम) शराबबंदी का फैसला किया. सत्ता पक्ष और विपक्ष ने एक स्वर में इसका समर्थन किया."
उन्होंने आगे कहा, "मैं अपनी सरकार से यह कहना चाहता हूं कि मुख्यमंत्री हमेशा समीक्षा करते हैं. अपनी सरकार है और मुख्यमंत्री से यह कहना चाहता हूं कि सर अब समय आ गया है कि शराबबंदी की भी समीक्षा की जानी चाहिए."
माधव आनंद ने आगे कहा, "इसको अच्छे ढंग से लागू किया जाए. साथ ही जागरूकता पर काम किया जाए और कानून में जहां भी संशोधन की आवश्यकता हो संशोधन करते रहिए. सर आप हमेशा से ही समीक्षा करते आए हैं इसलिए इसकी भी समीक्षा होनी चाहिए."

'चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल-LPG के बढ़ेंगे दाम', मिडिल ईस्ट में जंग को लेकर राहुल गांधी की भविष्यवाणी
Assembly Elections in India:












