
उपराष्ट्रपति पद के लिए राधाकृष्णन का नाम... क्या बीजेपी की पसंद में 'धनखड़ फैक्टर' ने भी किया काम?
AajTak
जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफे देने के बाद से एक बात साफ थी कि बीजेपी इस बार के चुनाव में पिछली बार जैसा राजनीतिक प्रयोग नहीं दोहराएगी, बीजेपी ने आखिरकार किया भी वही. सीपी राधाकृष्णन के नाम पर मुहर लगाकर एक साथ कई समीकरण साधने का दांव चला है.
उपराष्ट्रपति चुनाव की बिसात बिछ चुकी है. बीजेपी ने रविवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को एनडीए उम्मीदवार बनाया है, जिनके नाम पर सहमति बनाने की क़वायद भी शुरू हो गई है. जगदीप धनखड़ के इस्तीफ़ा देने के बाद बीजेपी नेतृत्व उपराष्ट्रपति पद पर ऐसे व्यक्ति की तलाश में था, जो वैचारिक रूप से संघ और बीजेपी के प्रति समर्पित हो. इसी लिहाज़ से बीजेपी ने राधाकृष्णन पर भरोसा जताया है.
बीजेपी ने इस बार वैचारिक पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुए उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार का चयन किया है. सीपी राधाकृष्णन आरएसएस के कार्यकर्ता से लेकर तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष और महाराष्ट्र के राज्यपाल तक राजनीतिक सफ़र तय कर चुके हैं. अब बीजेपी ने उन्हें देश के अगले उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए का उम्मीदवार बनाया है.
बीजेपी ने सीपी राधाकृष्णन के नाम पर दांव खेलकर सियासी लिहाज़ से बड़ा कदम उठाया है. राधाकृष्णन तमिलनाडु के तिरुपुर ज़िले से हैं और पिछड़ी जाति से आते हैं. इस तरह से बीजेपी ने जातिगत, सामाजिक और क्षेत्रीय सभी समीकरणों को साधने के साथ-साथ इस संवैधानिक पद पर ग़ैर-विवादास्पद चेहरे को बैठाने का दांव चला है.
राधाकृष्णन पर क्यों जताया भरोसा?
जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद 'दूध की जली बीजेपी छाछ भी फूंक-फूंक कर पीना चाहती है'. यही कारण है कि बीजेपी आलाकमान यह संदेश देना चाहता है कि देश के सबसे बड़े चुनावी और संवैधानिक पदों पर वो संघ की विचारधारा से जुड़े स्वयंसेवक और बीजेपी के मूल कार्यकर्ता को देखना चाहती है. सीपी राधाकृष्णन पार्टी की इस लाइन के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार हैं.
सीपी राधाकृष्णन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पृष्ठभूमि से आते हैं और जनसंघ में रहे हैं. राधाकृष्णन बीजेपी के उन चुनिंदा नेताओं में से एक हैं, जिनकी छवि साफ़-सुथरी और सम्मानजनक मानी जाती है. चार दशक से भी ज़्यादा लंबे समय से वे राजनीति में हैं, लेकिन किसी भी विवाद में उनका नाम नहीं आया. वे दो बार लोकसभा सदस्य रहे हैं और राज्यपाल के पद पर भी ढाई साल से हैं. इस तरह से उनके पास संसदीय परंपरा का भी निर्वहन करने का लंबा अनुभव है. राज्यपाल के पद पर रहने के दौरान भी उनका कोई सियासी टकराव देखने को नहीं मिला.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






