
उपराष्ट्रपति चुनाव टोकन फाइट नहीं, ये बदलाव का वक्त, विपक्ष की VP कैंडिडेट मार्गरेट अल्वा बोलीं
AajTak
विपक्ष की उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा ने कहा कि यह चुनाव संविधान के मूल्यों को बनाए रखने के लिए लड़ा जा रहा है, मैं करीब 20 पार्टियों की ओर से चुनाव लड़ रही हूं. ये बदलाव का समय है. ये हमारे लिए प्रतीकात्मक लड़ाई नहीं हैं.
उप राष्ट्रपति चुनाव 6 अगस्त को होने हैं. भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ को अपना उम्मीदवार बनाया है. जबकि विपक्ष ने मार्गरेट अल्वा को अपना उम्मीदवार बनाया है. मार्गरेट अल्वा ने कहा कि ये हमारे लिए प्रतीकात्मक लड़ाई कतई नहीं हैं. मैं करीब 20 पार्टियों की ओर से चुनाव लड़ रही हूं. उन्होंने कहा कि इस समय देश में 'अनौपचारिक आपातकाल' लगा हुआ है. ये बदलाव का समय है. ये टोकन फाइट नहीं है.
इंडिया टुडे/आजतक से बातचीत करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री मार्गरेट अल्वा ने कहा कि यह चुनाव संविधान के मूल्यों को बनाए रखने के लिए लड़ा जा रहा है, जिसके लिए हम सभी प्रतिबद्ध हैं. साथ ही हमारे लोकतांत्रिक संस्थानों की नींव की रक्षा के लिए चुनाव लड़ा जा रहा है, जो इन दिनों जबरदस्त दबाव में हैं.
यह पूछे जाने पर कि वह चुनाव क्यों लड़ रही हैं. इस पर उन्होंने कहा कि सरकार ने जो विकल्प पेश किया है, वह देखें. बंगाल में जो हुआ वह चिंतित करने वाला है. मार्गरेट अल्वा ने कहा कि जीत या हार मुद्दा नहीं है. लोकतंत्र में चुनाव में आप इसलिए लड़ते हैं, क्योंकि आप किसी चीज में विश्वास करते हैं.
TMC के समर्थन को लेकर कही ये बात
तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग से परहेज किया है. इस सवाल पर अल्वा ने कहा कि देखते हैं क्या होता है. उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि ममता बनर्जी ने विपक्षी एकता का नेतृत्व किया है. ममता बनर्जी का अपना एजेंडा है. उन्होंने कहा कि आप सिद्धांतों, एजेंडे और वोटर्स के सामने अपनी बात रखते हुए चुनाव लड़ते हैं. यही हम एकजुट विपक्ष के रूप में कर रहे हैं.
मूल्य वृद्धि है विपक्ष का मुद्दा

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










