
उपचुनाव के नतीजों ने बढ़ाया INDIA ब्लॉक का हौसला, BJP को झटका... अब सामने UP की अग्निपरीक्षा
AajTak
लोकसभा चुनाव के बाद सियासी दलों की ये सबसे बड़ी परीक्षा थी, जिसमें इंडिया ब्लॉक ने एनडीए को चित्त कर दिया है. 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों ने इंडिया ब्लॉक को खुशी मनाने का बडा मौका दे दिया है. बंगाल में टीएमसी ने सभी चारों सीटें जीतकर जलवा बिखेरा है तो उत्तराखंड की दोनों सीटें कांग्रेस के खाते में आई हैं.
देश के 7 राज्यों में 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं. स्कोर बोर्ड में 10 सीटें जीतकर इंडिया ब्लॉक ने 2 सीट जीतने वाली बीजेपी को बड़ा झटका दिया है. बीजेपी को सबसे बड़ा झटका लगा है बंगाल में, जहां 4 सीटों पर उसे टीएमसी के हाथों मात खानी पड़ी, वह भी तब जब बंगाल में इन चार सीटों में से 3 सीटों पर पिछले चुनाव में बीजेपी का कब्जा था. दूसरी बड़ी हार उत्तराखंड की बदरीनाथ सीट पर मिली है. हिमाचल में भी कांग्रेस ने बीजेपी को सदमा दिया है.
इंडिया ब्लॉक में जीत का जश्न लोकसभा चुनाव के बाद सियासी दलों की ये सबसे बड़ी परीक्षा थी, जिसमें इंडिया ब्लॉक ने एनडीए को चित्त कर दिया है. 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों ने इंडिया गठबंधन को खुशी मनाने का बडा मौका दे दिया है. बंगाल में टीएमसी ने सभी चारों सीटें जीतकर जलवा बिखेरा है तो उत्तराखंड की दोनों सीटें कांग्रेस के खाते में आई हैं. हिमाचल में भी 3 में से 2 सीटों पर कांग्रेस ने विजय पताका लहराई है तो पंजाब की इकलौती सीट आप की झोली में गिरी है. तमिलनाडु की एकमात्र सीट पर डीएमके ने कब्जा जमाया है.
यह भी पढ़िएः उपचुनाव 2024: हिमाचल में मजबूत हुई सुक्खू की साख, उत्तराखंड में खाली रहे धामी के हाथ... रुपौली में JDU-RJD दोनों को शिकस्त
बद्नीनाथ ने भी कह दिया तथास्तु कांग्रेसः हरीश रावत
उपचुनाव में इंडिया ब्लॉक की बल्ले-बल्ले हुई है. हरीश रावत ने बदरीनाथ में बीजेपी की हार को लेकर कहा कि ये ऊपर वाला और प्रकृति अतिवाद का दंड देती है. भगवान राम की धरती अयोध्या में इंडिया ब्लॉक की जीत बहुत महत्वपूर्ण है. अब इस पर बदरीनाथ की जीत ने भी मुहर लगा दी है. बदरीनाथ की जीत के साथ भगवान विष्णु ने कह दिया तथास्तु कांग्रेस. देखिएगा, समय आएगा, हम केदारनाथ से भी जीतेंगे. राहुल शिवभक्त हैं और केदारनाथ का भी आशीर्वाद उन्हें मिलेगा. अब बीजेपी का अतिवाद नहीं चलेगा.
प्रदेश की जनता ने खरीद-फरोख्त की राजनीति को नकाराः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










