
उन लोगों को Diabetes होने का खतरा सबसे अधिक है जिनका Blood Group'O' नहीं है: स्टडी
Zee News
जिन लोगों का ब्लड ग्रुप ओ नहीं है यानी ए और बी ब्लड ग्रुप वालों को टाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा ज्यादा है. एक स्टडी में यह बात सामने आयी है. ब्लड ग्रुप और शुगर लेवल के बीच क्या संबंध है, इस बारे में और अधिक जानने के लिए यहां पढ़ें.
नई दिल्ली: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के आंकड़ों की मानें तो दुनियाभर के करीब 43 करोड़ से ज्यादा लोग डायबिटीज () के मरीज है जिसमें से करीब 8 करोड़ मरीज भारत में हैं. डायबिटीज लाइफस्टाइल से जुड़ी एक बीमारी है जो एक बार हो जाए तो उसे पूरी तरह से ठीक नहीं किया जा सकता. लेकिन लाइफस्टाइल में बदलाव करके बीमारी को कंट्रोल किया जा सकता है. अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) की मानें तो अगर आप प्रीडायबिटीक (Prediabetic) हैं तो अपनी लाइफस्टाइल में चेंज करके टाइप 2 डायबिटीज () को रोक सकते हैं. लेकिन लाइफस्टाइल के अलावा भी कई रिस्क फैक्टर्स हैं जिसकी वजह से डायबिटीज की बीमारी होती है और उन्हीं में से एक है आपका ब्लड ग्रुप. यूरोपियन एसोसिएशन के डायबिटोलॉजी नाम के जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी की मानें तो जिन लोगों का ब्लड ग्रुप ओ () नहीं है यानी जिनका ब्लड ग्रुप ए और बी है उन्हें टाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा अधिक है उन लोगों की तुलना में जिनका ब्लड ग्रुप ओ है. इस स्टडी में 80 हजार महिलाओं को शामिल किया गया और ब्लड ग्रुप के टाइप और टाइप 2 डायबिटीज के बीच क्या लिंक है इसे जानने की कोशिश की गई. इसमें से 3 हजार 553 महिलाओं में टाइप 2 डायबिटीज डायग्नोज हुआ और जिनका ब्लड ग्रुप ओ नहीं था उन्हें यह बीमारी होने का खतरा सबसे अधिक था.
Wallet Vastu Tips For Money: पर्स खासतौर पर रुपया-पैसा करने के लिए होता है, लेकिन कई लोग इसमें अनावश्यक चीजें रखने लगते हैं. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पर्स में कुछ चीजें रखने से जहां आर्थिक स्थिति अच्छी होती है, वहीं, इसमें रखी कुछ चीजें आर्थिक संकट पैदा करती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं पर्स से जुड़े कुछ विशेष वास्तु नियम.

AC Maintenance Tips: मार्च लगते ही हल्की-हल्की गर्मी शुरू हो जाती है. ऐसे में जिन घरों में एयर कंडीशनर लगा है, वहां जल्द ही AC चालू होने लगता है. लेकिन कई लोग AC चलाने से पहले एक बड़ी गलती कर देते हैं. वो महीनों बंद पड़े AC को सीधे ऑन कर देते हैं. इससे मशीन पर दबाव पड़ता है और बिजली का बिल भी बढ़ सकता है. इसलिए बेहतर है कि गर्मी शुरू होने से पहले AC की ठीक से जांच कर ली जाए.

AI Summit India 2026: दिल्ली का भारत मंडपम इन दिनों किसी साइंस-फिक्शन फिल्म के सेट जैसा नजर आ रहा है. यहां चल रहें India AI Impact Summit 2026 में आपको ऐसी नई-नई टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी, जिसको देख आप दंग रह जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल इस एक्सपो का दौरा किया. समिट के पहले ही दिन माहौल में उत्साह, ऊर्जा और टेक्नोलॉजी के प्रति लोगों की उम्मीद साफ दिखी.

TRAI New Rules 2026: स्पैम कॉल्स रोकने के लिए TRAI अब AI का सहारा लेकर नंबरों को सीधे ब्लॉक करने की तैयारी कर रही हैं. हालांकि, जियो, एयरटेल और Vi ने इसका विरोध किया है. कंपनियों का कहना है कि बिना इंसान के जांच या शिकायत के सिर्फ मशीन के भरोसे नंबर ब्लॉक करना गलत है, इससे जरूरी कॉल्स भी रुक सकते हैं और कानूनी विवाद बढ़ सकता है.

AI Impact Summit 2026 LIVE Updates: आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत होने वाली है. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े लोग भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे इस समिट को संबोधित करेंगे.

AI Impact Summit 2026: आज भारत टेक्नोलॉजी और ग्लोबल कूटनीति को जोड़ने वाला एक बेहद बड़े आयोजन की शुरुआत करने जा रहा है. नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होने वाला यह India AI Impact Summit 2026 पांच दिन तक चलेगा. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी.







