
उन्नाव में स्थानीय पत्रकार को बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर हालत में कानपुर किया गया रेफर
AajTak
यूपी के उन्नाव जिले में अज्ञात बदमाशों ने एक स्थानीय पत्रकार पर गोली मारकर जानलेवा हमला कर दिया. इससे पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ की. पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है.
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में शनिवार रात एक स्थानीय पत्रकार को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर घायल कर दिया. पुलिस ने बताया कि घटना की शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है. वहीं घायल पत्रकार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जानकारी के अनुसार, उन्नाव जिले के पीडी नगर निवासी मन्नू अवस्थी बीती रात करीब 10.25 बजे जा रहे थे, उसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी. गोली लगने से मन्नू अवस्थी गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके बाद लोगों ने देखा तो तुरंत पुलिस के साथ ही एंबुलेंस को कॉल किया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.
गोलीकांड की इस घटना के बाद आसपास इलाके में दहशत फैल गई. इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया.
हमले के पीछे क्या था मकसद, अभी स्पष्ट नहीं
पुलिस ने स्थानीय पत्रकार मन्नू अवस्थी की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं घायल पत्रकार को इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया गया है. हमले के पीछे का मकसद क्या था, यह पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने कहा कि सभी संभावित पहलुओं को लेकर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है.
(एजेंसी)

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










