
उन्नाव:'चल कोतवाली में बंद कराता हूं',BJP नेताओं की बदसलूकी पर फूट-फूटकर रोया ट्रैफिक पुलिसकर्मी, Video Viral
AajTak
उन्नाव में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी के फूट-फूटकर रोने का वीडियो वायरल हो रहा है. सिपाही खुद को भाजपा विधायक का रिश्तेदार बनाते वाले लोगों की बदसलूकी से आहत था. दरअसल पुलिस कर्मी ने भीड़ में हूटर बजाकर कार निकालने की फोटो खींच ली थी. इसी बात पर कार में बैठे लोगों ने सिपाही को जमकर खरीखोटी सुनाई.
उन्नाव में हूटर बजाकर निकल रही बीजेपी का झंडा लगी कार की फोटो खींचना ट्रैफिक पुलिसकर्मी को भारी पड़ गया. कार में बैठे लोगों ने अपने आप को भाजपा विधायक आशुतोष शुक्ला का रिश्तेदार बताते हुए खूब हंगामा किया. बीच चौराहे पर ही सिपाही को जमकर हड़काया. उन्होंने बोला, तुम्हारी हैसियत क्या है? चल कोतवाली बंद कराता हूं, नहीं तो DM से बात करता हूं. इसके बाद जब सभी लोग कोतवाली पहुंचे तो ट्रैफिक पुलिसकर्मी वहां फूट-फटकर रोने लगा. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
बताया जा रहा है कुछ लोग एक कार में बैठकर कहीं जा रहे थे. बाजार में भीड़ थी. चारों तरफ ट्रैफिक के कारण गाड़ियां धीरे-धीरे निकल रहीं थीं. इसी बीच एक कार जिसमें बीजेपी का झंडा लगा था हूटर बजाते हुई निकलने लगी. आवाज सुनकर ट्रैफिक पुलिसकर्मी अलर्ट हुआ. जैसे ही उसने देखा कि कार से हूटर बज रहा है तो वह फोटो खींचने लगा. इसी बात पर कार में बैठे लोग नाराज हो गए. उन्होंने नीचे उतर पर सिपाही को खरी खोटी सुनाई. खुद को भाजपा नेता और भगवंत नगर विधानसभा सीट से विधायक आशुतोष शुक्ला का रिश्तेदार बताया.
इसके बाद वह सभी लोग सिपाही से बदसलूकी करते हुए उसे कोतवाली ले गए. कोतवाली में सभी ने अपनी-अपनी बात रखी. इसी बीच सिपाही फूट फूटकर रोने लगा. तभी किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
इस मामले में उन्नाव SP दिनेश त्रिपाठी ने सीओ सिटी को जांच के आदेश दिए हैं. राजनीतिक गलियारों में इस घटना की जमकर चर्चा हो रही है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








