
'उनके लिए दुख हुआ...', धर्मेंद्र के निधन से टूटीं हेमा मालिनी, मुमताज ने बंधाया ढांढस
AajTak
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के निधन के शोक में उनका परिवार डूबा हुआ है. सीनियर एक्ट्रेस मुमताज ने धर्मेंद्र के निधन के बाद हेमा मालिनी के लिए सहानुभूति व्यक्त की है. एक हालिया इंटरव्यू में मुमताज ने बताया कि हेमा मालिनी, दिवंगत एक्टर से गहरा प्यार करती थीं.
दिग्गज एक्ट्रेस मुमताज ने धर्मेंद्र के निधन के बाद हेमा मालिनी के लिए सहानुभूति व्यक्त की है. एक हालिया इंटरव्यू में मुमताज ने बताया कि हेमा मालिनी, दिवंगत एक्टर से गहरा प्यार करती थीं. धर्मेंद्र के निधन ने हेमा को बहुत बुरी तरह तोड़ दिया होगा.
मुमताज ने विक्की लालवानी संग बातचीत में कहा कि धर्मेंद्र 'अतुलनीय' थे. उन्होंने कहा, 'मुझे उनके परिवार के लिए और हेमा जी के लिए दुख है. वे हमेशा उनके प्रति समर्पित रहीं. उन्हें यह नुकसान बहुत गहराई से महसूस हो रहा होगा. वे सचमुच उन्हें प्यार करती थीं.'
धर्मेंद्र की पहली पत्नी के बारे में क्या बोलीं मुमताज?
मुमताज ने कुछ साल पहले धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर से मिलने की याद भी ताजा की और कहा, 'हां, मैं उनकी पत्नी से मिली थीं. वे हमारे साथ बैठी थीं. वो मुझसे बहुत अच्छे से मिलीं और अच्छा व्यवहार किया. खाने-पीने के लिए ठीक से पूछा, सब कुछ. मेरी बहन और धर्मेंद्र जी भी वहां बैठे थे.'
मुमताज ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने 89 साल के दिग्गज एक्टर को उनके निधन से कुछ समय पहले अस्पताल में मिलने की कोशिश की थी. उन्होंने बताया, 'मैं अस्पताल गई थी. जब मैं वहां गई, तो मुझे बताया गया कि डॉक्टर्स ने कहा है कि वे वेंटिलेटर पर हैं. मुझे बोला गया, 'आप उन्हें क्या देखेंगी?' मैंने सिर्फ कहा कि मैं उनकी एक झलक देखना चाहती हूं. तो मैं अंदर गई, उन्हें देखा, उस समय लेटे हुए भी वे अच्छे लग रहे थे.'
क्यों धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार में नहीं हुईं शामिल?

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.










