
'उनके यहां कल्चर है...', पार्टी टूटने और AAP में बगावत को लेकर कांग्रेस नेता बाजवा के आरोपों पर भगवंत मान का पलटवार
AajTak
AAP चीफ केजरीवाल ने पंजाब के अपने नेताओं की यह बैठक पार्टी की राज्य इकाई में बढ़ते आंतरिक असंतोष की चर्चा के बीच बुलाई थी. मीटिंग के बाद पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा,' AAP की पंजाब इकाई ने दिल्ली चुनाव के दौरान कड़ी मेहनत की थी, जिसके लिए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने उनका आभार जताया गया.'
दिल्ली के कपूरथला हाउस में आज (11 फरवरी) आम आदमी पार्टी (AAP) की एक अहम बैठक हुई. इस बैठक की खास बात यह थी कि इसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ उनके मंत्री और राज्य के AAP विधायक-सांसद भी मौजूद थे. यह बैठक अरविंद केजरीवाल ने ली, जिसमें मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे.
बताया जा रहा है कि AAP चीफ केजरीवाल ने पंजाब के अपने नेताओं की यह बैठक पार्टी की राज्य इकाई में बढ़ते आंतरिक असंतोष की चर्चा के बीच बुलाई थी. मीटिंग के बाद पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा,'पंजाब कैबिनेट, हमारे विधायक और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल मीटिंग में मौजूद थे. AAP की पंजाब इकाई ने दिल्ली चुनाव के दौरान कड़ी मेहनत की थी, जिसके लिए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने उनका आभार जताया गया.'
दिल्ली के जनादेश का सम्मान: भगवंत मान
भगवंत मान ने कहा,'AAP सरकार पंजाब में बुनियादी ढांचे के निर्माण और टोल का बोझ कम करने पर काम कर रही है. हमें पंजाब में काम में तेजी लानी होगी. दिल्ली में जो काम हुआ, वह पिछले 75 सालों में कभी नहीं हुआ. हार-जीत तो खेल का हिस्सा है. AAP पंजाब को आदर्श राज्य के रूप में विकसित करेगी. हम पंजाब में दिल्ली के अनुभव का उपयोग करेंगे. हम दिल्ली के जनादेश का सम्मान करते हैं. हम देश को पंजाब मॉडल दिखाएंगे.'
पंजाब में बड़ी-बड़ी कंपनियां कर रहीं निवेश
उन्होंने आगे कहा,'हमें काम पर ध्यान केंद्रित रखना होगा. हम साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं. कैसे ज्यादा से ज्यादा दिल जीतें, इस दिशा में काम करेंगे. बड़ी कंपनियों ने पंजाब में निवेश करना शुरू कर दिया है, जिसमें ग्रासिम और टाटा स्टील शामिल हैं.'

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.












