
उधर ट्रूडो सत्ता से गए, इधर ट्रंप ने फिर दोहरा दिया कनाडा को '51वां राष्ट्र' बनाने का ऑफर
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा,
कनाडा (Canada) के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सोमवार, 6 जनवरी को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. कनाडा में इसी साल चुनाव होने हैं. ट्रूडो ने कहा कि जब तक पार्टी नया नेता नहीं चुन लेती, तब तक वह प्रधानमंत्री पद पर बने रहेंगे. ट्रूडो के इस्तीफे के कुछ घंटे बाद अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा को यूएस का 51वां स्टेट बनाने के प्रस्ताव को दोहराया.
डोनाल्ड ट्रंप और ट्रू़डो के बीच कभी अच्छे रिश्ते नहीं रहे हैं. पिछले साल 5 नवंबर को मार-ए-लागो (Mar-a-Lago) में चुनावी जीत और ट्रूडो से मिलने के बाद से ही ट्रंप कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने का आइडिया पेश कर रहे हैं. ट्रंप ने कई बार अपने सोशल मीडिया पोस्ट में भी इस बात का जिक्र किया है.
डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "कनाडा में मौजूद काफी लोग देश को अमेरिका का 51वें स्टेट के तौर पर चाहते हैं. अमेरिका अब भारी व्यापार घाटे और सब्सिडी को सहन नहीं कर सकता, जिसकी कनाडा को अपनी अर्थव्यवस्था को बचाए रखने के लिए जरूरत है. जस्टिन ट्रूडो को यह बात पता थी और उन्होंने इस्तीफा दे दिया."
यह भी पढ़ें: ट्रंप की ट्रोलिंग, अपनों की बगावत और कनाडा की चरमराती अर्थव्यवस्था... जस्टिन ट्रूडो को क्यों करना पड़ा इस्तीफे का ऐलान?
'अगर कनाडा, अमेरिका के साथ...'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







