उद्धव ठाकरे को दो दिन में दो झटके, पार्टी उपनेता के बाद प्रवक्ता ने छोड़ा साथ, थामा शिंदे गुट का दामन
AajTak
शनिवार को शिशिर शिंदे ने शिवसेना (यूबीटी) से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने उद्धव ठाकरे को सौंपे अपने इस्तीफे में कहा कि पार्टी का उपनेता बने हुए उन्हें एक साल हो गया है, लेकिन अबतक कोई भी बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी गई है. वहीं रविवार को पार्टी प्रवक्ता पद से हटाए जाने के बाद मनीषा कायंदे ने भी ठाकरे गुट का साथ छोड़ दिया और शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गईं.
महाराष्ट्र में उद्धव गुट के नेताओं का शिंदे गुट में जाने का सिलसिला थमने का नाम ले रहा है. दो दिन के भीतर पूर्व विधायक व पार्टी उपनेता शिशिर शिंदे और प्रवक्ता मनीषा कायंदे ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ दिया. वहीं मनीषा ने देर शाम ठाकरे को झटका देते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना का दामन थाम लिया. सीएम शिंदे ने खुद मनीषा को पार्टी की सदस्यता दिलाई.
दरअसल, शनिवार को शिशिर शिंदे ने शिवसेना (यूबीटी) से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने उद्धव ठाकरे को सौंपे अपने इस्तीफे में कहा कि पार्टी का उपनेता बने हुए उन्हें एक साल हो गया है, लेकिन अबतक कोई भी बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी गई है. इसके साथ ही उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि बीते छह महीने से उद्धव ठाकरे उनसे मिल ही नहीं रहे थे. उनका कहना है कि शिवसेना में उनके चार साल बर्बाद हो गए.
वहीं रविवार को उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने एमएलसी मनीषा कयांदे को पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए पार्टी प्रवक्ता के पद से बर्खास्त कर दिया था. इसके बाद उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और देर शाम शिंदे गुट का दामन थाम लिया. दो दिनों में ये ठाकरे गुट के लिए दूसरा बड़ा झटका है.
बता दें कि मनीषा कायंदे 2018 से राज्य विधान परिषद की सदस्य हैं. उनका कार्यकाल 27 जुलाई, 2024 को खत्म होगा. वह विधान सभा कोटे से एमएलसी हैं. वह उद्धव खेमे की प्रवक्ता रहीं. इससे पहले वह भाजपा के साथ थीं और 2009 के विधानसभा चुनाव में सायन-कोलीवाड़ा सीट से हार गई थीं.
शिशिर शिंदे ने भारत-पाक मैच से पहले खोद दी थी पिच
साल 1991 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान का मैच होने वाला था. उस समय कुछ अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर यह क्रिकेट मैच रोकने के लिए शिशिर शिंदे ने स्टेडियम की पिच खोद दी थी. शिंदे इसके बाद देशभर में चर्चा का विषय बन गए थे. वहीं राज ठाकरे ने साल 2005 में शिवसेना छोड़ी थी तो शिशिर शिंदे ने उनका समर्थन करते हुए पार्टी छोड़ दी थी. करीब 13 साल बाद साल 2018 में उन्होंने शिवसेना में वापसी की थी, लेकिन 2022 तक उन्हें कोई खास जिम्मेदारी नहीं दी गई. जब एकनाथ शिंद ने शिवसेना में बगावत कर दी तब ठाकरे ने शिशिर शिंदे को शिवसेना के उपनेता की जिम्मेदारी सौंपी. हालांकि उनका कहना है कि पार्टी ने इस एक साल में कोई खास जिम्मेदारी नहीं दी, इसलिए वह पार्टी छोड़ रहे हैं.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








