
'उद्धव ठाकरे के साथ हुआ विश्वासघात, धोखा करने वाले सच्चे हिंदू नहीं...', बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
AajTak
मातोश्री आवास पर पहुंचे शंकराचार्य ने कहा कि उद्धव ठाकरे के साथ विश्वासघात हुआ है और इस बात को महाराष्ट्र की जनता जानती है. जो लोग लोगों के साथ विश्वासघात करते हैं, वे हिंदू नहीं हो सकते.
उत्तराखंड (Uttarakhand) स्थित जोशीमठ (ज्योतिर्मठ) के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने मातोश्री आवास पहुंचकर उद्धव ठाकरे से मुलाकात की. इस दौरान उद्धव ठाकरे के आवास पर पूजा भी हुई. इस दौरान ठाकरे परिवार ने शंकराचार्य का आशीर्वाद लिया और पादुका पूजा की. पूजा के दौरान पूरा ठाकरे परिवार मौजूद था.
इस मौके पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत भी मौजूद थे. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद शंकराचार्य ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का विरोध किया. उनके रुख का उद्धव ठाकरे ने भी समर्थन किया.
'विश्वासघात करने वाले कैसे हिंदू हो सकते हैं?'
मातोश्री आवास पर पहुंचे शंकराचार्य ने कहा कि उद्धव ठाकरे के साथ विश्वासघात हुआ है और इस बात को महाराष्ट्र की जनता जानती है. जो लोग लोगों के साथ विश्वासघात करते हैं, वे हिंदू नहीं हो सकते. उद्धव को विश्वासघात करके सीएम पद से हटाया गया. महाराष्ट्र के लोगों ने दिखा दिया है कि वे उद्धव ठाकरे के साथ हैं और उन्हें पता है कि उनके साथ विश्वासघात हुआ है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










