
उद्धव ठाकरे के रिश्तेदार पर ED की बड़ी कार्रवाई, सीज किए 11 फ्लैट
AajTak
महाराष्ट्र में इस वक्त जबरदस्त सियासी हलचल मची हुई है. सीएम उद्धव ठाकरे के रिश्तेदार श्रीधर माधव पाटनकर के खिलाफ ED के एक्शन ने वहां विपक्ष को महाराष्ट्र विकास अघाड़ी को घेरने का तगड़ा हथियार दे दिया है. बीजेपी ने अब सीएम उद्धव का इस्तीफा मांग लिया है जबकि राज्य सरकार की दलील है कि बीजेपी महाराष्ट्र में हमारी सरकार बनने से बेहद दुखी है. दूसरा बड़ा खुलासा हुआ है नंद किशोर चतुर्वेदी नाम के एक शख्स का जो एक बड़ा हवाला कारोबारी है जिसके बारे में जानकारी आ रही है कि उसकी कई कंपनियों में श्रीधर माधव पाटनकर भी पार्टनर हैं. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे के भाई हैं श्रीधर माधव पाटनकर. प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने उद्धव के साले श्रीधर माधव पाटनकर के 1 नहीं 2 नहीं बल्कि 11 फ्लैट को सीज तो कर लिया है लेकिन जांच एजेंसी के इस एक्शन ने ना सिर्फ महाराष्ट्र बल्कि राज्य के बाहर की सियासत में भी भूचाल पैदा कर दिया है. ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










