
उद्धव ठाकरे के करीबी सुभाष देसाई के बेटे अब शिंदे के साथ, शिवसेना में हुए शामिल
AajTak
शिवसेना का नाम और सिंबल छिन जाने के बाद भी उद्धव ठाकरे के लिए बुरी खबर आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब उद्धव के बेहद करीबी नेता के बेटे ने एकनाथ शिंदे की शिवसेना का दामन थाम लिया है. उद्धव ठाकरे के करीबी और ठाकरे गुट के बड़े नेता सुभाष देसाई के बेटे भूषण देसाई ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना की सदस्यता ले ली है.
शिवसेना का नाम और सिंबल छिन जाने के बाद भी उद्धव ठाकरे के लिए बुरी खबर आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब उद्धव के बेहद करीबी नेता के बेटे ने एकनाथ शिंदे की शिवसेना का दामन थाम लिया है. उद्धव ठाकरे के करीबी और ठाकरे गुट के बड़े नेता सुभाष देसाई के बेटे भूषण देसाई ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना की सदस्यता ले ली है.
शिवसेना में शामिल होने के बाद भूषण देसाई ने कहा,'बालासाहेब मेरे भगवान हैं. एकनाथ शिंदे हिंदुत्व के विचारों को आगे बढ़ा रहे हैं. मुझे उस पर विश्वास है. उनके साथ पहले काम किया है और आगे भी मैं उसके साथ खड़ा रहूंगा. एक सामाजिक कार्यकर्ता होने के नाते में शिंदे से प्रेरित हूं.
भूषण के पार्टी में शामिल होने के बाद एकनाथ शिंदे ने कहा कि विधानसभा सत्र चल रहा है. यहां हमारा सेशन चालू है और भूषण सुभाष देसाई हमारे साथ शामिल हो गए हैं. बालासाहेब के विचार पर चलने वाली सरकार महाराष्ट्र में है. सीएम शिंदे ने आगे कहा कि जब हमने जाने (अलग होने) का फैसला किया था, तब हमारे साथ 40 विधायक और 13 सांसद थे. लेकिन उसके बाद कई लोग हमसे जुड़े हैं.
उन्होंने आगे कहा कि पिछले 6-7 महीनों में मुंबई बदलकर पहले से बेहतर हो गया है. इससे पहले मुंबई पर शासन करने वाले इसे बेहतर नहीं बना पाए. लोगों को लगता है कि हमारी सरकार सरकार लोगों के लिए काम करती है. इन्हीं सब बातों को देखते हुए भूषण देसाई हमारे साथ जुड़े हैं.
बता दें कि नागपुर विधानसभा सत्र में MIDC जमीन घोटाले के मामले में भूषण पर आरोप लगे थे. इस मामले में सरकार ने जांच के आदेश भी दिए थे. हालांकि, शिवसेना में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि वह जांच एजेंसी के दबाव में शिवसेना में शामिल नहीं हुए हैं. उन्हें शिंदे के काम करने का तरीका पसंद है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








