
उद्धव ठाकरे और राज की पार्टियों के गठबंधन का ऐलान आखिरी वक्त पर टला, कहां फंसा पेच?
AajTak
उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के बीच गठबंधन का ऐलान आखिरी वक्त पर टल गया है. गठबंधन का आधिकारिक ऐलान अब 24 दिसंबर को हो सकता है.
महाराष्ट्र में बीएमसी चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं. उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे की अगुवाई वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) में गठबंधन की कवायद चल रही है. ठाकरे बंधुओं की पार्टियों के गठबंधन का ऐलान आज यानी 23 दिसंबर को होना था, जो टल गया है. शिवसेना (यूबीटी) और एमएनएस के साथ आने का आधिकारिक ऐलान अब 24 दिसंबर को होगा.
जानकारी के मुताबिक दोनों दलों के बीच सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर सहमति करीब-करीब बन चुकी है. लेकिन, कुछ सीटों पर पेच अभी फंसा हुआ है. यही वजह है कि गठबंधन का आधिकारिक ऐलान अभी टालना पड़ा. दोनों दल चाहते हैं कि गठबंधन के आधिकारिक ऐलान से पहले हर पहलू पर सहमति बन जाए. कहीं भी किसी भी तरह का कोई पेच शेष न रहे. यही वजह है कि दोनों दलों के नेताओं ने 23 दिसंबर को पूर्व निर्धारित ऐलान टाल दिया है.
बताया जाता है कि उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) पिछले बीएमसी चुनाव में जीती अपनी 84 सीटों में 12 से 15 सीटें राज ठाकरे की पार्टी को देने के लिए तैयार है. इस पर राज ठाकरे की पार्टी ने सहमति भी जता दी है. ये ऐसी सीटें हैं, जहां के पार्षद एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाले गुट में शामिल हो चुके हैं. जीती सीटों को लेकर दोनों दलों में सहमति बन चुकी है, लेकिन पेच फंसा है उन सीटों पर, जिन्हें शिवसेना के लिहाज से कठिन माना जाता रहा है.
यह भी पढ़ें: राज ठाकरे से मिलने 'शिवतीर्थ' पहुंचे संजय राउत, BMC चुनाव में गठबंधन पर होगी बात
बीएमसी की ऐसी सीटों की संख्या करीब 35 बताई जा रही है. अब पेच यही है कि कठिन मानी जाने वाली इन सीटों पर न तो उद्धव की पार्टी चुनाव लड़ना चाहती है, ना ही राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ही. दोनों ही दल बीच का रास्ता निकालने की कोशिश में जुटे हैं. अब दोनों दलों के नेताओं की कोशिश है कि अनुपात के आधार पर ही इन सीटों का भी वितरण हो.
यह भी पढ़ें: क्या सब कुछ ठीक है? आखिरी वक्त पर टला उद्धव-राज के गठबंधन का ऐलान, कितनी बड़ी है ठाकरे ब्रांड' बचाने की चुनौती

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







