
'उसकी जोरू और अम्मा को छोड़ना मत...', प्रेमी के खिलाफ वीडियो बनाकर महिला ने दी जान
AajTak
बल्लारी के हुसैन नगर में 23 वर्षीय विवाहिता की आत्महत्या का मामला सामने आया है. महिला दो बच्चों की मां थी और पिछले छह महीनों से पति से अलग रह रही थी. परिजनों ने एक युवक से विवाद की आशंका जताई है. पुलिस ने गांधीनगर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
कर्नाटक के बल्लारी जिले से एक बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 23 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या से मौत हो गई. यह घटना हुसैन नगर इलाके की बताई जा रही है. मृतका की पहचान मुन्नी के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है.
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मुन्नी शादीशुदा थी और दो बच्चों की मां थी. वह पिछले करीब छह महीनों से अपने पति से अलग रह रही थी. इस दौरान वह हुसैन नगर क्षेत्र में रह रही थी. परिजनों का कहना है कि इस अलगाव के समय में उसकी पहचान मोहम्मद शेख नामक युवक से हुई थी और दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी.
परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि घटना से पहले मुन्नी और मोहम्मद शेखावली के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद और मानसिक तनाव के चलते मुन्नी ने यह कदम उठाया. हालांकि, पुलिस का कहना है कि फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी और सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है.
सामने आए सुसाइड से पहले के वीडियो में महिला क्षेत्रीय भाषा में बता रही है कि 'मेरे प्रेमी , उसकी जोरू (पत्नी) और मां को छोड़ना मत.इन लोगों ने मुझे मुंह दबाकर बहुत मारा. आजतक मैंने किसी को नहीं बताया, आज बोल रही हूं.'
बताया जा रहा है कि घटना से पहले मुन्नी ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसकी पुलिस तकनीकी जांच कर रही है. इस वीडियो को भी जांच का अहम हिस्सा माना जा रहा है, ताकि यह समझा जा सके कि वह किन परिस्थितियों और मानसिक दबाव से गुजर रही थी. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या किसी तरह का दबाव, धमकी या उकसावे की भूमिका इस मामले में रही है. घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मृतका के परिजनों तथा संबंधित लोगों के बयान लिए जा रहे हैं.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







