
दिल्ली गैस चैंबर में तब्दील, आनंद विहार में AQI 466, कई इलाकों में सीवियर प्लस पहुंचा प्रदूषण
AajTak
राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर एक बार फिर डराने लगा है. मंगलवार सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत AQI 414 दर्ज किया गया, जिससे हवा 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गई है. आनंद विहार और नेहरू नगर जैसे इलाकों में तो प्रदूषण का स्तर 450 के पार चला गया है.
दिल्ली में सर्दी की ठंड के साथ वायु प्रदूषण का संकट और गहरा गया है. राजधानी का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'गंभीर' श्रेणी में प्रवेश कर गया है और 414 दर्ज किया गया. सुबह 7 बजे के आंकड़ों के अनुसार, करीब 30 मॉनिटरिंग स्टेशनों पर AQI 'गंभीर' स्तर पर दर्ज किया गया है. सबसे खराब स्थिति आनंद विहार में है, जहां AQI 466 पहुंच गया है. इसी तरह नेहरू नगर, मुंडका और ओखला फेज-2 जैसे इलाकों में भी AQI 450 से ऊपर दर्ज किया गया है.
CPCB के अनुसार, आज सुबह 7 बजे आनंद विहार- 466, अलीपुर- 408, अशोक विहार- 444, बुराड़ी क्रॉसिंग- 390, चांदनी चौक- 425, द्वारका-सेक्टर-8- 440, आईजीआई एयरपोर्ट (टी3)- 379, दिलशाद गार्डन- 336, आईआईटी दिल्ली- 387, आईटीओ- 436, जहांगीरपुरी- 447, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम- 417 पर AQI दर्ज किया गया है जो कि गंभीर श्रेणी में आता है. इसके अलावा लोधी रोड पर- 368 AQI दर्ज किया गया है.
आसमान में छाई स्मॉग की मोटी चादर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, कल (22 दिसंबर) दोपहर 4 बजे तक दिल्ली का 24 घंटे का औसत AQI 373 रहा, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है. ठंड बढ़ने के साथ इनवर्शन लेयर बनने से प्रदूषक हवा में फंस रहे हैं, जिससे स्मॉग की मोटी परत छा गई है. इस बीच दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) ने प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक यूनिटों पर बड़ी कार्रवाई की है. 411 ऐसी यूनिटों को बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं जो बिना अनुमति के चल रही थीं और हवा व पानी दोनों को प्रदूषित कर रही थीं. आधिकारिक जानकारी के अनुसार, DPCC-राजस्व विभाग और दिल्ली स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (DSIIDC) की संयुक्त टीम ने 28 अधिसूचित औद्योगिक क्षेत्रों और 27 पुनर्विकास क्षेत्रों का निरीक्षण किया. 20 दिसंबर तक अधिसूचित क्षेत्रों में 1,586 इकाइयों की जांच हुई, जिनमें से 232 बिना DPCC की अनुमति के चल रही थीं और प्रदूषण फैला रही थीं. पुनर्विकास क्षेत्रों में 1,102 इकाइयों में से 179 नियमों का उल्लंघन कर रही थीं.
411 औद्योगिक यूनिट बंद करने का आदेश
21 दिसंबर को इन सभी 411 गैर-अनुपालन इकाइयों को बंद करने के आदेश जारी किए गए थे. अधिकारियों ने बताया कि ये कार्रवाई दिल्ली के पर्यावरण एवं वन मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा के निर्देश पर की गई है. दिल्ली लगातार स्मॉग और जहरीली हवा से जूझ रही है, जिसके कारण ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत आपात उपाय बार-बार लागू हो रहे हैं. ठंडी रातें और कम हवा की गति प्रदूषण को और बढ़ा रही हैं. स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने संवेदनशील लोगों को बाहर निकलते समय मास्क पहनने और सावधानी बरतने की सलाह दी है.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.








