उद्धव गुट के समर्थन में हजारों हलफनामे मिले, शिंदे खेमे ने बताया फर्जी, FIR दर्ज
AajTak
बीएआरसी के रिटायर अधिकारी ने पुलिस में इसकी शिकायत दी है. उन्होंने अज्ञात व्यक्तियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है. जिसके बाद पुलिस ने खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की आईपीसी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और मामला अपराध शाखा को सौंप दिया गया है.
मुंबई पुलिस ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना गुट के समर्थन में कथित रूप से तैयार किए गए 4682 हलफनामे मिलने के बाद केस दर्ज किया है. निर्मल नगर पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज किया है. ये हलफनामे बांद्रा मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट के बाहर एक दुकान से मिले थे.
जानकारी के मुताबिक बीएआरसी के रिटायर अधिकारी संजय कदम ने निर्मल नगर पुलिस में इसकी शिकायत दी है. अपनी शिकायत में उन्होंने अज्ञात व्यक्तियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है. जिसके बाद पुलिस ने खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की आईपीसी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और मामला अपराध शाखा को सौंप दिया गया है. एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, शनिवार को यहां के निर्मल नगर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 465 (जालसाजी) के तहत मामला दर्ज किया गया था। समर्थक जुड़े हुए थे.
शिंदे गुट ने उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना
न्यूज एजेंसी के मुताबिक ठाणे के पूर्व महापौर और शिंदे गुट के प्रवक्ता नरेश म्हस्के ने एक वीडियो में दावा किया कि मुंबई पुलिस को 4,682 'फर्जी' हलफनामे मिले हैं और एक शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने पुलिस को धन्यवाद दिया और पार्टी के चुनाव चिन्ह पर शिंदे गुट के साथ विवाद के मद्देनजर चुनाव आयोग के समक्ष हलफनामा प्रस्तुत करने के लिए कथित गड़बड़ी करने पर ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट की आलोचना की.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










