
'उद्धव को आउट करने के लिए शरद पवार ने की गुगली', MCA चुनाव में फडणवीस के साथ आने पर बोले रामदास अठावले
AajTak
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव में एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार और देवेंद्र फडणवीस के एकसाथ आने को लेकर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे को आउट करने के लिए पवार ने गुगली की है. बता दें कि एमसीए चुनाव में पवार ने देवेंद्र फडणवीस के एक करीबी अमोल काले को समर्थन दिया था.
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के चुनाव में एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस एकसाथ आ गए थे. एसोसिएशन का चुनाव लड़ रहे अमोल काले को दोनों ही नेताओं ने समर्थन किया था. इसको लेकर अब राजनीतिक गलियारों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. आरपीआई नेता केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने भी आग में घी डालने का काम किया है.
केंद्रीय मंत्री अठावले ने कहा कि शरद पवार ने पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे को गुगली की है. इंडिया टुडे से बात करते हुए अठावले ने कहा राजनीति में कुछ भी खारिज नहीं किया जा सकता है. शरद पवार और देवेंद्र फडणवीस दोनों अच्छे खिलाडी हैं. मैं लम्बे समय से कहते आ रहा हूं कि ये दोनों अपने खेल को अच्छी तरह से जानते हैं. राजनीति में कभी भी कुछ भी हो सकता है.
यह पूछे जाने पर कि क्या दोनों नेता केवल एमसीए चुनाव को लेकर मिले हैं, आरपीआई नेता ने कहा कि यह एक राजनीतिक गुगली थी. उद्धव ठाकरे को इस गुगली के साथ एक बार फिर बोल्ड किया जाएगा. पहले एकनाथ शिंदे ने उन्हें आउट किया और अब पवार उन्हें आउट करेंगे.
खेल और राजनीति अलग-अलग: NCP
जब उनसे पूछा गया कि एनसीपी नेताओं का कहना है कि पार्टी राजनीति और खेल को अलग-अलग रखती है तो अठावले ने कहा कि पवार और एनडीए को एकसाथ होना चाहिए और उन्हें नरेंद्र मोदी के साथ आा चाहिए. जब मैं यहां हूं तो वह वहां क्यों होने चाहिए? यह ठीक नहीं है.
कांग्रेस ने भी पवार पर साधा निशाना

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










