
उदय कोटक ने कोटक महिंद्रा बैंक के CEO पद से दिया इस्तीफा
AajTak
शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक, 'बैंक की आज हुई बोर्ड बैठक में उदय कोटक के इस्तीफे पर विचार किया गया और वह एक सितंबर 2023 से बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ नहीं रहे. वह अब बैंक के गैर-कार्यकारी निदेशक बन गए हैं.'
उदय कोटक ने कोटक महिंद्रा बैंक के प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद से इस्तीफा दे दिया है. संयुक्त प्रबंध निदेशक दीपक गुप्ता 31 दिसंबर तक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की जिम्मेदारी निभाएंगे. बैंक ने कोटक के इस्तीफे की वजह नहीं बताई. बैंक ने शनिवार को शेयर बाजार को यह जानकारी दी.
शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक, 'बैंक की आज हुई बोर्ड बैठक में उदय कोटक के इस्तीफे पर विचार किया गया और वह एक सितंबर 2023 से बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ नहीं रहे. वह अब बैंक के गैर-कार्यकारी निदेशक बन गए हैं.'
अंतरिम व्यवस्था के तहत गुप्ता 31 दिसंबर, 2023 तक प्रबंध निदेशक और सीईओ की भूमिका निभाएंगे. इसके लिए आरबीआई की मंजूरी ली जानी है.
उदय कोटक ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा कि मैं जाने के क्रम में सुचारु परिवर्तन सुनिश्चित करने के लिए उत्सुक हूं. मैं अब इस प्रक्रिया को शुरू करता हूं और सीईओ के रूप में स्वेच्छा से पद छोड़ रहा हूं. उन्होंने बैंक के अध्यक्ष और निदेशक मंडल को संबोधित अपना इस्तीफा पत्र भी साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'मैंने इस पूरी यात्रा का हिस्सा बनना पसंद किया है. अब आगे बढ़ने का समय आ गया है.'
उन्होंने कहा कि वह इसके 'गैर-कार्यकारी निदेशक और महत्वपूर्ण शेयरधारक' के रूप में काम करना जारी रखेंगे. उन्होंने कहा कि बैंक ने उनके उत्तराधिकारी के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं और इस पर आरबीआई की मंजूरी का इंतजार है.
निदेशक मंडल को लिखे पत्र में, उदय कोटक ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के अंत तक अपने बेटे की शादी सहित अपनी आगामी पारिवारिक प्रतिबद्धताओं की निकटता पर विचार करने के बाद अपनी जिम्मेदारी सौंपना उचित समझा'.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.











