
उदयपुर: ICU में भर्ती है मां, फिर भी कोरोना मरीजों की सेवा में जुटी है नर्स
AajTak
राजस्थान में भी इस वक्त कोरोना का तूफान चल रहा है और अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. इन हालातों में भी स्वास्थ्यकर्मी लगातार अपना 100 प्रतिशत देने में जुटे हैं, फिर चाहे इसके लिए अपनी जिंदगी ही क्यों ना दांव पर लगानी पड़े.
कोरोना काल के इस मुश्किल दौर में हर ओर चुनौतियां हैं. राजस्थान में भी इस वक्त कोरोना का तूफान चल रहा है और अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. इन हालातों में भी स्वास्थ्यकर्मी लगातार अपना 100 प्रतिशत देने में जुटे हैं, फिर चाहे इसके लिए अपनी जिंदगी ही क्यों ना दांव पर लगानी पड़े. उदयपुर के एमबी अस्पताल में 29 साल की शिल्पी बतौर नर्स लोगों की सेवा में जुटी हैं. शिल्पी जब दूसरों की सेवा कर रही हैं, ऐसे मुश्किल वक्त में खुद उनकी मां इस वक्त आईसीयू में भर्ती हैं. लेकिन शिल्पी का कहना है कि अगर मुश्किल वक्त में वो काम नहीं करेंगे, तो कौन करेगा? शिल्पी का कहना है कि उन्हें अपनी मां का भी ख्याल रखना है, साथ ही अन्य मरीजों का भी ध्यान रखना है. हमें काम के वक्त पर बैलेंस करना पड़ता है, अगर हम मरीजों का ख्याल नहीं रखेंगे तो कौन करेगा? मेरी मां अभी आईसीयू में हैं, अपनी शिफ्ट के बाद मैं अपनी मां को देखती हूं. शिल्पी ने बताया कि वह इस वक्त अस्पताल से छुट्टी नहीं ले सकती है, लेकिन मां का इलाज भी कराना है. ऐसे में उन्होंने अपनी मां को दिल्ली से उदयपुर ही बुला लिया है, ताकि काम भी हो जाए और मां का ख्याल भी रखा जाए. उदयपुर के इसी अस्पताल में 46 वर्षीय पिंकी राव भी बतौर हेल्पर काम करती हैं. वह भी अपने घर पर मां और दो साल के बच्चे को छोड़कर आई हैं. ये हालात सिर्फ एक अस्पताल या एक शहर के नहीं हैं, बल्कि हर जगह के ही हैं. जहां पर स्वास्थ्यकर्मी अपनी जान की बाजी लगाकर लोगों की कोरोना से जंग लड़ने में मदद कर रहे हैं.
राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








