
उदयपुर हत्याकांड में एक्शन, एसपी-आईजी हटाए गए, दोनों आरोपी हाई सिक्योरिटी अजमेर जेल में शिफ्ट किए गए
AajTak
राजस्थान सरकार ने उदयपुर के एसपी मनोज कुमार और आईजी हिंगलाज दान को हटा दिया है. राजस्थान सरकार ने दस जिलों के एसपी बदले हैं. अब विकास शर्मा उदयपुर के नए एसपी होंगे. इससे पहले राजस्थान सरकार ने लापरवाही के आरोप में उदयपुर के ASI को सस्पेंड कर दिया था. ASI भंवर लाल ने ही कन्हैयालाल की शिकायत पर समझौता कराया था.
राजस्थान के उदयपुर में टेलर कन्हैया लाल की निर्मम हत्या के मामले में अशोक गहलोत सरकार एक्शन में आ गई है. गहलोत सरकार ने उदयपुर के एसपी और आईजी को हटा दिया है. उधर, कन्हैयालाल की हत्या में शामिल दोनों आरोपियों को अजमेर जेल शिफ्ट कर दिया गया है.
राजस्थान सरकार ने उदयपुर के एसपी मनोज कुमार और आईजी हिंगलाज दान को हटा दिया है. राजस्थान सरकार ने दस जिलों के एसपी बदले हैं. अब विकास शर्मा उदयपुर के नए एसपी होंगे. इससे पहले राजस्थान सरकार ने लापरवाही के आरोप में उदयपुर के ASI को सस्पेंड कर दिया था. ASI भंवर लाल ने ही कन्हैयालाल की शिकायत पर समझौता कराया था.
पुलिस पर लग रहा लापरवाही का आरोप
कन्हैया लाल की हत्या के मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लग रहा है. दरअसल, कन्हैया लाल ने पत्र लिखकर पुलिस को शिकायत दी थी कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही हैं. इतना ही नहीं उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग भी की थी. लेकिन पुलिस ने सुरक्षा देने के बजाय दोनों पक्षों में समझौता करा दिया. कन्हैया लाल के बेटों ने भी आरोप लगाया था कि पुलिस ने अगर समय रहते सख्त कार्रवाई की होती, तो उनके पिता जिंदा होते. इतना ही नहीं कानून व्यवस्था के मुद्दे पर बीजेपी भी लगातार गहलोत सरकार को घेर रही है.
अजमेर जेल शिफ्ट किए गए दोनों आरोपी
कन्हैया लाल की हत्या में शामिल दोनों आरोपी गौस मोहम्मद और रियाज को अजमेर जेल शिफ्ट कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि खुफिया विभाग ने आशंका जताई थी कि दोनों की जिंदगी को खतरा हो सकता है. खुफिया विभाग ने ये चेतावनी कोर्ट में पेशी के बाद दी थी. इसके बाद दोनों आरोपियों को अजमेर की हाई सिक्योरिटी वाली जेल में शिफ्ट कर दिया गया.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







