
उदयपुर की लग्जरी वेडिंग, पानी की तरह बहा पैसा... गरीब रैपिडो ड्राइवर के खाते में कैसे आए 331 करोड़?
AajTak
एक साधारण रैपिडो ड्राइवर, खस्ता आर्थिक हालत और उसके बैंक खाते में अचानक 331 करोड़ रुपए. ये कहानी सिर्फ मनी लॉन्ड्रिंग का खुलासा नहीं, बल्कि उस खतरनाक नेटवर्क की झलक है जो आम लोगों के खातों को ब्लैक मनी ट्रांसफर के रास्ते में बदल देता है. उदयपुर की एक करोड़ों की डेस्टिनेशन वेडिंग ने इस पूरे खेल का काला चेहरा उजागर कर दिया.
देश में मनी लॉन्ड्रिंग और गैर-कानूनी ट्रांजैक्शन किस हद तक आम लोगों की जिंदगी को निशाना बना रहे हैं, इसका ताजा उदाहरण उदयपुर में देखने को मिला है. यहां एक रैपिडो ड्राइवर के बैंक खाते में 331 करोड़ रुपए जमा होने का खुलासा हुआ है. सबसे चौंकाने वाली बात ये कि इन पैसों का इस्तेमाल उदयपुर के ताज अरावली रिज़ॉर्ट में हुई एक भव्य डेस्टिनेशन वेडिंग में हुआ, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जो अब जांच एजेंसियों की रडार पर है.
ईडी ने बताया कि उसकी टीम एक सट्टेबाज़ी नेटवर्क की जांच कर रही थी. इसी दौरान उनकी नजर एक ऐसे बैंक खाते पर गई, जिसमें 19 अगस्त 2024 से 14 अप्रैल 2025 के बीच 331 करोड़ 36 लाख रुपए जमा हुए थे. रिकॉर्ड्स में दर्ज ये रकम उस शख्स के नाम थी, जिसकी मासिक आमदनी इतनी भी नहीं कि वो अपने घर की मरम्मत करवा सके. ईडी की जांच ने साफ किया कि यह बैंक खाता एक रैपिडो ड्राइवर का था, जिसकी आर्थिक हालत इस वक्त बेहद खराब है.
पुलिस जब इस खाते की गहराई में गई तो असली खेल सामने आया. ये पूरा मनी ट्रेल एक बेटिंग ऐप से जुड़ा मिला. इस ऐप का नाम 1xBet है. इस ऐप से जुड़े लोगों ने अपना काला धन सुरक्षित तरीके से घुमाने के लिए उस ड्राइवर के बैंक खाते को म्यूल अकाउंट की तरह इस्तेमाल किया. म्यूल अकाउंट ऐसे बैंक अकाउंट को कहा जाता है, जिनका इस्तेमाल साइबर ठग अपने अपराध से मिले पैसे को ठिकाने लगाने के लिए करते हैं. इस तरह वे जांच एजेंसियों से बच जाते हैं.
अक्सर अपराधी मजदूरों, किसानों, ड्राइवरों और डिलीवरी बॉय जैसे गरीब लोगों को निशाना बनाते हैं. उन्हें छोटे मुनाफे का लालच देकर उनके बैंक खाते का इस्तेमाल करते हैं. कई लोग झांसे में आ भी जाते हैं. लेकिन यह मामला उससे भी ज्यादा खतरनाक है. यहां रैपिडो ड्राइवर को अपने ही खाते के दुरुपयोग की कोई जानकारी नहीं थी. उसके खाते में करोड़ों रुपए आए और शादी जैसे बड़े इवेंट के खर्च का भुगतान भी वहां से किया गया, लेकिन वह पूरी तरह अनभिज्ञ रहा.
जांच एजेंसियां इस खुलासे को देश में बढ़ते डिजिटल अपराधों की गंभीर चेतावनी मान रही हैं. भारत सरकार ने गरीब और आम लोगों को सशक्त करने के लिए जन-धन योजना के तहत करोड़ों बैंक खाते खुलवाए ताकि हर नागरिक अर्थव्यवस्था से सीधे जुड़ सके. लेकिन अपराधी इसी नेटवर्क का दुरुपयोग कर रहे हैं. 331 करोड़ रुपये का यह खुलासा न सिर्फ आर्थिक अपराधों की सीमा को उजागर करता है, बल्कि इस बात की भी याद दिलाता है कि एक छोटी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है.
किसी भी आम नागरिक को करोड़ों की मनी लॉन्ड्रिंग की साजिश का हिस्सा बना सकती है. ड्राइवर के घर की तस्वीर और ताज अरावली में हुए शाही विवाह की झलक इस घटना की सबसे बड़ी विडंबना है. इस मामले में ईडीकी जांच जारी है. ईडी की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि यह पूरा नेटवर्क कितने बैंक खातों को म्यूल अकाउंट के रूप में इस्तेमाल कर चुका है. इस सिंडिकेट का असली संचालन कहां से किया जा रहा है. इससे कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










