
उदयपुर: कन्हैयालाल मर्डर केस में 11 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, दो हत्यारों के अलावा बाकी 9 आरोपी कौन हैं?
AajTak
उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकांड में एनआईए ने चार्जशीट दाखिल कर दी है. जांच एजेंसी ने 2 पाकिस्तानी नागरिकों समेत 11 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. एनआईए ने आरोपियों के खिलाफ UAPA (गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम) और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप पत्र दायर किया.
राजस्थान के उदयपुर में करीब 6 महीने पहले टेलर कन्हैयालाल की बेरहमी से गला काटकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 2 पाकिस्तानी नागरिकों समेत 11 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है.
एजेंसी के मुताबिक 48 वर्षीय कन्हैया लाल की 28 जून को उनकी दुकान के भीतर घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. हालांकि इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था.
NIA ने अपनी चार्जशीट में मोहम्मद रियाज अटारी, गौस मोहम्मद, मोहसिन खान, आसिफ हुसैन, मोहम्मद मोहसिन, वसीम अली, फरहाद मोहम्मद शेख, मोहम्मद जावेद, मुस्लिम खान उर्फ मुस्लिम रजा और पाकिस्तानी नागरिक सलमान और अबू इब्राहिम शामिल हैं.
वहीं, जांच एजेंसी के एक प्रवक्ता ने बताया कि हत्या और इसके वीडियो का प्रसार देश भर में लोगों के बीच दहशत और आतंक पैदा करने के लिए था. मामले की शुरुआती जांच के दौरान उदयपुर जिले के धानमंडी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया था और बाद में NIA ने भी केस दर्ज किया था.
आरोपियों के खिलाफ एनआईए ने जयपुर में एक स्पेशल एनआईए कोर्ट में UAPA (गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम) और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप पत्र दायर किया.
जांच एजेंसी के प्रवक्ता ने कहा कि आरोपी कट्टरपंथी थे और भारत के भीतर और बाहर प्रसारित किए जा रहे आपत्तिजनक ऑडियो/वीडियो/मैसेज से प्रेरणा लेते थे. जांच से पता चला है कि आतंकवादी मॉड्यूल के रूप में काम कर रहे आरोपियों ने नूपुर शर्मा की टिप्पणी के मामले में बदला लेने के लिए साजिश रची थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










