
उत्तर प्रदेश: हाजी इकबाल की 107 करोड़ की संपत्ति कुर्क, बसपा सरकार में बोलती थी तूती
AajTak
सहारनपुर पुलिस ने हाजी इकबाल की 107 करोड़ की संपत्ति कुर्क की है. हाजी इकबाल उर्फ बाला पर सहारनपुर के विभिन्न थानों में 28 मुकदमे दर्ज हैं.
उत्तर प्रदेश की बसपा सरकार में जिस हाजी इकबाल उर्फ बाला के नाम की तूती बोलती थी, खनन के कारोबार में हाजी इकबाल का आशीर्वाद लोगों को करोड़पति बना रहा था, आज उसी हाजी इकबाल की अपराध से जुटाई संपत्ति पर कार्रवाई हो रही है. सहारनपुर पुलिस ने हाजी इकबाल की 107 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर दी है.
सपा और बसपा सरकार में बढ़ा कारोबार जिस सपा और बसपा सरकार के कार्यकाल में खनन का अवैध कारोबार करोड़ों के वारे न्यारे कर रहा था और इस खेल में पश्चिम उत्तर प्रदेश क मोहम्मद इकबाल ऑफ हाजी इकबाल उर्फ बाला सबसे बड़ा नाम था अब उसी हाजी इकबाल पर उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार कार्रवाई कर रही है. खनन के अवैध कारोबार से जुटाई संपत्ति कुर्क की जा रही है. सहारनपुर पुलिस में हाजी इकबाल वॉइस के करीबियों की एक सौ सात करोड़ की 123 संपत्तियों पर गैंगस्टर एक्ट में कुर्की की कार्रवाई कर दी है.
विभिन्न थानों में 28 मुकदमे दर्ज अब अगर हाजी इकबाल और उसके गैंग पर दर्ज मुकदमे की बात करें तो मौ0 इकबाल उर्फ हाजी इकबाल उर्फ बाला पर सहारनपुर के विभिन्न थानों में 28 मुकदमे दर्ज हैं. बेटे अब्दुल वाहिद उर्फ वाजिद और जावेद पर लखनऊ से लेकर सहारनपुर तक 12 मुकदमे दर्ज हैं. तीसरे बेटे अफजाल पर 3, चौथे बेटे आलीशान पर 7 केस दर्ज है.
मोहम्मद इकबाल व उसके गैंग के नाम पर दर्ज कुल 123 संपत्तियों की कीमत 364013130/- रुपये (छत्तीस करोड चालीस लाख तेरह हजार एक सौ तीस रुपये) बताई गई है. लेकिन तमाम संपत्तियां हाईवे किनारे हैं और उन संपत्तियों पर बेशकीमती बाग लगे हैं लिहाजा बाजार मूल्य में इनकी कीमत बढ़कर लगभग 1069304180/- (एक सौ छः करोड़ तिरानवे लाख चार हजार एक सौ अस्सी रुपये) आंकी गई है.
पिछली सरकारें हाथ डालने से कतराती रही उत्तर प्रदेश में हाजी इकबाल एक ऐसे खनन माफिया का नाम रहा है जिसके ऊपर हाथ डालने से सरकार तक कतराती रही. बसपा सरकार में खनन के कारोबार से लेकर कौड़ियों के दाम में चीनी मिल खरीदने में हाजी इकबाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही और जिससे अरबों की संपत्ति बनाई थी. अब इसी संपत्ति पर सहारनपुर पुलिस ने कार्रवाई की है.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








