
उत्तर प्रदेश के PWD विभाग में तबादलों का खेल, 30 की लिस्ट में जोड़ दिए 12 और नाम
AajTak
PWD विभाग में ट्रांसफर के लिए 30 अधिशासी अभियंताओं (executive engineers) की लिस्ट भेजी गई थी. लेकिन यह फाइनल होते-होते 42 की हो गई. मतलब साफ है कि इसमें कई नाम बीच में जुड़ गए. 12 लोगों के नाम जोड़ने और उनकी मनचाही तैनाती के लिए पूरी सूची में फेरबदल किया गया.
उत्तर प्रदेश में तबादलों का बड़ा खेल जारी है. PWD में हुए तबादलों का निष्कर्ष यह निकल कर आया है कि ट्रांसफर के लिए 30 अधिशासी अभियंताओं (executive engineers) की लिस्ट भेजी गई थी. लेकिन यह फाइनल होते-होते 42 की हो गई. मतलब साफ है कि इसमें कई नाम बीच में जुड़ गए. अब ये नाम कब और कैसे जुड़े इस पूरे मामले पर PWD विभाग ने चुप्पी साध रखी है.
हालांकि, जांच के बाद ही सामने आ सकता है कि आखिर इतने नाम कैसे जुड़ गए, जो नए नाम जोड़ने के लिए पूरी सूची ही बदल डाली. जानकारी के मुताबिक 12 लोगों के नाम जोड़ने और उनकी मनचाही तैनाती के लिए पूरी सूची में फेरबदल किया गया. यह पूरा मामला भ्रष्टाचार का केंद्र बना. इस मामले पर PWD मंत्री जितिन प्रसाद का कहना है कि वे फाइल देखकर ही पूरे बता पाएंगे कि नाम कैसे जुड़ गए.
यूपी में चिकित्सकों के तबादले में हुई गड़बड़ियों के बाद लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों के तबादले में भी गड़बड़ी का मामला सामने आया था. लोक निर्माण विभाग में 350 से अधिक इंजीनियरों का तबादला हुआ था. करीब 200 अधिशासी इंजीनियरों और डेढ़ सौ से अधिक असिस्टेंट इंजीनियरों का भी तबादला किया गया. इसको लेकर भी शिकायतें आई थीं.
PWD में तबादलों में गड़बड़ियों पर पहली गाज PWD मंत्री जितिन प्रसाद के विशेष कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी (OSD) अरुण कुमार पांडे पर ही गिरी थी. सचिवालय प्रशासन विभाग ने उन्हें कार्यमुक्त कर मूल विभाग में वापस दिल्ली भेजने के आदेश जारी कर दिए थे. उनके खिलाफ सतर्कता जांच और अनुशासनिक कार्रवाई की सिफारिश भी की गई थी. उत्तर प्रदेश आने से पहले पांडेय केंद्र में उपभोक्ता मामले खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में अवर सचिव के पद पर तैनात थे.
बता दें कि सीएम के आदेश पर PWD के पांच अफसरों-कर्मचारियों को निलंबित किया गया था. जानकारी के मुताबिक PWD के विभागाध्यक्ष और प्रमुख अभियंता (विकास) मनोज कुमार गुप्ता, प्रमुख अभियंता (परि./नियो.) राकेश कुमार सक्सेना व वरिष्ठ स्टॉफ ऑफिसर (ई-2) शैलेन्द्र कुमार यादव, प्रशासनिक अधिकारी व्यवस्थापन 'घ' वर्ग पंकज दीक्षित व प्रधान सहायक व्यवस्थापन 'घ' वर्ग संजय कुमार चौरसिया को निलंबित किया गया था.
विभाग ने बढ़ा दी थी तबादले की तारीख

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










