
उत्तरी गोवा के निजी फार्म में विस्फोट, कई मकानों में आई दरारें
AajTak
पुलिस ने बताया कि उत्तरी गोवा के अंसोलेम गांव में एक निजी फार्म हाउस में सोमवार देर शाम विस्फोट हो गया. इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन विस्फोट के चलते फार्म हाउस के आसपास के कई घरों में दरारें आ गईं हैं. पुलिस टीम ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है.
उत्तरी गोवा के अंसोलेम गांव में एक निजी फार्म हाउस में सोमवार देर शाम विस्फोट हो गया. पुलिस का कहना है कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन विस्फोट के चलते फार्म हाउस के आसपास के कई घरों में दरारें आ गईं हैं.
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे उत्तरी गोवा के अंसोलेम गांव में एक निजी हाउस में जोरदार विस्फोट होने की सूचना मिली थी. विस्फोट से अभी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन विस्फोट से आसपास के मकानों में दरारें आ गई हैं. इस विस्फोट के सिलसिले में वालपेई पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है.
4 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी विस्फोटक की आवाज
पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि विस्फोटकों से भरे इस गोदाम को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया है. विस्फोट इतना जोरदार था कि विस्फोट की आवाज वालपोई शहर तक सुनाई दी जो विस्फोट की जगह से लगभग चार किलोमीटर दूर स्थित है.
पुलिस ने कहना है, टीम ने जांच शुरू कर दी है कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक कैसे खरीदा गया. शुरुआती रिपोर्टों से पता चला है कि आसपास के इलाकों में स्थित स्टोन क्रशर प्लांटों में जिलेटिन विस्फोटकों का इस्तेमाल किया जा रहा था. हम एक व्यक्ति से पूछताछ कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने गोवा, मध्य प्रदेश और दादरा के लिए 6 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, MP में उतारे तीन और उम्मीदवार

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










