
उत्तरी अफगानिस्तान में जोरदार धमाका, 16 की मौत, 24 घायल
AajTak
उत्तरी अफगानिस्तान में विस्फोटक धमाका हुआ है. इस धमाके में करीब 16 लोगों की मौत की खबर सामने आई है. साथ ही 24 लोग इस हमले में घायल भी हुए हैं.
उत्तरी अफगानिस्तान में विस्फोटक धमाका हुआ है. इस धमाके में करीब 16 लोगों की मौत की खबर सामने आई है. साथ ही 24 लोग इस हमले में घायल भी हुए हैं. अफगानिस्तान में इस तरह के धमाके आए दिन देखने को मिलते हैं. 2 महीने पहले काबुल में गृह मंत्रालय के पास बनी मस्जिद में जोरदार विस्फोट हुआ था. स्थानीय मीडिया के मुताबिक उस विस्फोट में चार लोगों की जान चली गई जबकि 25 लोग घायल हुए थे.
तालिबान ने तब बताया था कि काबुल में सरकारी मंत्रालय की मस्जिद में उस समय विस्फोट हुआ, जब अधिकारी और आगंतुक नमाज पढ़ रहे थे. अब्दुल नफी ताकोर ने कहा, 'मस्जिद का इस्तेमाल आगंतुकों और कभी-कभी आंतरिक मंत्रालय के कर्मचारियों द्वारा किया जाता है.' मंत्रालय परिसर काबुल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास है, जो बेहद सुरक्षित इलाका है.
पाकिस्तान में भी हुआ विस्फोट
गौरतलब है कि ऐसा ही एक आत्मघाती विस्फोट पाकिस्तान में भी हुआ. दरअसल एक आत्मघाती हमलावर ने बुधवार को पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में पोलियो कार्यकर्ताओं की सुरक्षा के लिए सुरक्षाकर्मियों को ले जा रहे एक गश्ती पुलिस ट्रक के पास खुद को उड़ा लिया. इस आत्मघाती हमले में करीब तीन लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए. जिसमें 20 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं.
पाक में पोलियो रोधी वर्कर्स को बनाया जा रहा निशाना
हमलावर ने क्वेटा के बलेली इलाके में अर्धसैनिक बल कांस्टेबुलरी ट्रक को निशाना बनाया. यह ट्रक चल रहे अभियान में पोलियो कर्मचारियों को सुरक्षा प्रदान करने जा रहा था. क्वेटा के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIGP) गुलाम अजफर महेसर ने हमले की पुष्टि की और कहा कि हमले में कम से कम 23 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 20 पुलिसकर्मी, एक महिला और एक बच्चा शामिल है.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.









