
उत्तराखंड: हरिद्वार में विधायक के ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पूर्व MLA ने समर्थकों संग बरसाईं गोलियां
AajTak
आरोप है कि खानपुर से भाजपा के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और उनके समर्थकों ने मौजूदा विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर गोलियां चलाई हैं. बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर वर्तमान विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच जुबानी जंग जारी थी.
उत्तराखंड में हरिद्वार जिले की खानपुर विधानसभा में विधायक और पूर्व विधायक के बीच गैंगवार जैसा माहौल बन गया है. खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर तीन गाड़ियों में सवार हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की. दिन दहाड़े ताबड़तोड़ गोलियों से इलाका गूंज गया. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है.
पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन पर आरोप
आरोप है कि खानपुर से भाजपा के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और उनके समर्थकों ने मौजूदा विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर गोलियां चलाई हैं. बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर वर्तमान विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच जुबानी जंग जारी थी.
फायरिंग की आवाजों से इलाके में हड़कंप मच गया है. गोलीबारी के बाद सड़क पर मौजूद लोग इधर-उधर भागते नजर आए. घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. वहीं, विधायक उमेश कुमार के समर्थक भी बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










