
उत्तराखंड: सितारगंज में स्कूल बस पलटने से बड़ा हादसा, 2 की मौत, कई स्टूडेंट्स घायल
AajTak
उत्तराखंड के सितारगंज में एक स्कूल बस पलट गई है. इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई है और कई घायल बताए जा रहे हैं.
उत्तराखंड के सितारगंज में एक स्कूल बस पलट गई है. इस हादसे में एक टीचर और एक स्टूडेंट की मौत हो गई है और कई घायल बताए जा रहे हैं. जिस समय ये हादसा हुआ बस में 51 बच्चे सवार थे और सात स्कूल स्टाफ कर्मी भी मौजूद थे. किस वजह से ये बस पलटी है, अभी तक स्पष्ट नहीं है, लेकिन घायलों को उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है.
1 टीचर और 1 छात्र की मौत, घायलों का उपचार जारी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर ट्वीट कर कहा है कि नयागांव भट्टे (सितारगंज) में वेदराम स्कूल, किच्छा की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है. हादसे में 2 लोगों के निधन एवं कई छात्राओं के घायल होने की अत्यंत पीड़ादायक सूचना मिली है. प्रशासन द्वारा सभी घायलों को उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है.
स्थानीय लोगों ने की सबसे पहले मदद
इस हादसे में कई छात्राओं के घायल होने की खबर है, लेकिन कोई आंकड़ा जारी नहीं किया गया है. एक टीचर और एक छात्र की मौत की पुष्टि भी कर दी गई है. अभी के लिए सिर्फ घायल छात्राओं को बचाने पर जोर दिया जा रहा है. मौके से सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है. चोट गंभीर है या नहीं, स्पष्ट नहीं. बताया जा रहा है कि हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल था और सबसे पहले मदद करने के लिए स्थानीय लोग आए थे. उनके द्वारा ही लहूलुहान बच्चों को बस से बाहर निकाला गया था और फिर अस्पताल पहुंचाया गया.
चिल्ड्रन्स डे पर पिकनिक मनाने गए थे छात्र

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










