
उत्तराखंड सरकार के दावों की 'आजतक' ने खोली पोल, अल्मोड़ा के जंगलों में शवदाह की अपनी रिपोर्ट पर कायम
AajTak
हमारी पड़ताल में अल्मोड़ा की जमीनी हकीकत उत्तराखंड सरकार के लंबे-चौड़े दावों से काफी अलग है. ऐसे में आजतक अपनी रिपोर्ट पर कायम है. जिसमें 20 मई को हमने बताया था कि अल्मोड़ा में कोविड मरीज़ों के अंतिम संस्कार पारंपरिक श्मशान घाट में होने पर जब ग्रामीणों ने आपत्ति जताई तो फिर जंगल के बीच में अस्थाई श्मशान घाट बनाया गया.
'आजतक' के नए फैक्ट ने उत्तराखंड सरकार के उन तमाम दावों की पोल खोल दी, जिसमें कहा गया कि कोरोना मरीजों के शवों का न तो खुले जंगल में दाह संस्कार हुआ और न ही प्रशासन की गैरमौजूदगी में उन्हें जलाया गया. जबकि हमारी रिपोर्ट में बताया गया है कि कैसे उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में कोरोना मरीजों के शवों का खुले जंगल में अंतिम संस्कार किया जा रहा है. जंगल के बीच में ही अस्थाई श्मशान घाट बनाया गया और यहीं बिना किसी सरकारी मदद या प्रशासन की मौजूदगी के परिजनों को खुद ही अपनों को अंतिम विदाई देनी पड़ रही है. स्टोरी के सनसनीखेज होने का आरोपMore Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












