
उत्तराखंड में UCC लागू होने पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने जताई आपत्ति... कोर्ट में देंगे चुनौती
AajTak
उत्तराखंड में UCC लागू होने पर मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने आपत्ति जताई है. मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि हम ऐसे किसी भी कानून को स्वीकार नहीं कर सकते, जो शरीयत के खिलाफ हो.
उत्तराखंड UCC लागू करने वाला पहला राज्य बन गया है. वहीं UCC लागू होने के बाद प्रमुख मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने सोमवार को कहा कि वह इस फैसले को अदालतों में चुनौती देगा. संगठन ने दावा किया है कि उसके वकीलों ने UCC की संवैधानिक और कानूनी पहलुओं की तहकीकात की है.
उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार है. राज्य सोमवार को समान नागरिक संहिता लागू करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया, जो सभी धर्मों में प्रत्येक नागरिक के लिए समान कानूनों को बढ़ावा देता है.
'धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला'
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में अपने सरकारी आवास पर एक कार्यक्रम के दौरान UCC लागू करने की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने कहा कि UCC लागू होने से सभी धर्मों के लोगों के संवैधानिक और नागरिक अधिकार एक समान हो गये हैं. न्यूज एजेंसी के मुताबिक UCC का विरोध करते हुए जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने एक बयान में कहा कि इसके लागू होने से नागरिकों की धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला हुआ है, क्योंकि ये पूरी तरह से भेदभाव और पूर्वाग्रह पर आधारित है.
'हम इसे स्वीकार नहीं कर सकते'
संगठन ने अपने बयान में कहा है कि मौलाना अरशद मदनी के मार्गदर्शन में इस फैसले को उत्तराखंड उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय में चुनौती देगा. अरशद मदनी ने UCC पर आपत्ति जताते हुए कहा कि हम ऐसे किसी भी कानून को स्वीकार नहीं कर सकते, जो शरीयत के खिलाफ हो, क्योंकि एक मुसलमान हर चीज के साथ समझौता कर सकता है, लेकिन वह अपनी शरीयत और धर्म के साथ कभी समझौता नहीं कर सकता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










