
उत्तराखंड में UCC लागू करने का रास्ता साफ, कमेटी ने CM धामी को सौंपा नियमावली का ड्राफ्ट
AajTak
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राज्य में जल्द ही समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू होने जा रही है. शुक्रवार को विशेषज्ञ समिति ने यूसीसी नियमावली का ड्राफ्ट मुख्यमंत्री को सौंपा. इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि यह कदम सभी को समान न्याय और अवसर देने के लिए उठाया जा रहा है.
उत्तराखंड की बीजेपी सरकार ने समान नागरिक संहिता कानून (यूसीसी) लागू करने की कवायद तेज कर दी है. यूसीसी नियम एवं कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष ने शुक्रवार को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अंतिम रिपोर्ट सौंपी. सीएम धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता की नियमावली तैयार हो गई है और शीघ्र ही कानून लागू होगा.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने चुनाव से पहले वादा किया था की सरकार बनाने के बाद हम यूसीसी लाएंगे. 7 फरवरी 2024 को यह विधेयक पास हो गया और 12 मार्च 2024 माननीय राष्ट्रपति महोदय की स्वीकृति के बाद यह पारित हो गया.
यह भी पढ़ें: बिना वैरिफिकेशन नहीं खरीद पाएंगे जमीन, जानिए अतिक्रमण और यूसीसी पर क्या बोले सीएम धामी
सीएम बोले- जल्द लेंगे फैसले
मुख्यमंत्री ने आगे कहा, 'पारित होने के बाद यह सवाल था की यह कानून लागू कैसे होगा. इसके लिए हमने पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघन सिंह की अध्यक्षता में समिति बनाई. जिसमें विद्यार्थियों, कई लोगों ने काम किया. जल्द ही कैबिनेट बैठक बुला कर हम इस पर फैसला लेंगे. यह कानून सबके लिए हैं. उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन जायेगा जहां UCC लागू होगा.'
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज 18 अक्टूबर को यह नियमावली मिल गई हैं. इसमे 4 मुख्य बातें हैं जिसमे शादी, लिव इन रिलेशन उसका पंजीकरण, एडॉप्शन. आजतक के सवाल UCC के कानून बनने के बाद जो वाद विवाद सामने आएंगे उसके समाधान के लिए क्या स्पेशल ट्रिब्यूनल होंगे? इस पर मुख्यमंत्री ने कहा है इसके बारे में हम कैबिनेट में ज़रूर चर्चा करेंगे.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








