
उत्तराखंड में हर परिवार का बनेगा Family Identity Card, जानिए क्या-क्या होगी डिटेल
AajTak
अब उत्तराखंड में भी हर परिवार का अपना फैमिली आईडेंटिटी कार्ड बनाया जाएगा. इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं. मुख्य सचिव ने बैठक कर अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्ड बनाने का काम शुरू करने का आदेश दिया है. हरियाणा में पहले से ही हर परिवार को फैमिली आईडी कार्ड जारी किया जाता है. इससे आपको क्या फायदा होगा?
उत्तराखंड सरकार ने राज्य के हर परिवार के लिए 'फैमिली आइडेंटिटी कार्ड' बनाने का फैसला लिया है. इससे हर परिवार का अपना एक अलग पहचान पत्र होगा. इसे लेकर बुधवार को राज्य के मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने बैठक भी की थी. बैठक में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को फैमिली आईडी कार्ड पर जल्द से जल्द काम शुरू करने को कहा है.
इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कुछ दिन पहले अधिकारियों के साथ बैठक की थी. इस बैठक में भी फैमिली आइडेंटिटी कार्ड को लेकर चर्चा हुई थी.
क्या है फैमिली आईडेंटिटी कार्ड?
- फैमिली आइडेंटिटी कार्ड यानी हर परिवार का अपना पहचान पत्र. ये समझ लीजिए कि ये ठीक वैसे ही होगा जैसा आधार कार्ड है. आधार कार्ड में हर व्यक्ति का अपना डेटा होता है, लेकिन परिवार पहचान पत्र में परिवार के हर सदस्य का डेटा होगा.
- हरियाणा में भी काफी पहले से ऐसा कार्ड हर परिवार को जारी किया जाता है. इस कार्ड में परिवार के हर सदस्य की जानकारी होती है. हरियाणा में हर परिवार को 8 डिजिट का यूनिक नंबर दिया जाता है.
- फैमिली डेटा का ऑटोमैटिक अपडेशन हो सके, इसके लिए फैमिली आईडी को बर्थ, डेथ और मैरिज रिकॉर्ड से जोड़ा जाता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










