
उत्तराखंड में फर्जी बाबाओं पर शिकंजा, इफराज बन गया था 'राज आहूजा', 14 गिरफ्तार
AajTak
उत्तराखंड पुलिस के ऑपरेशन कालनेमी के तहत अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इन पर फर्जी बाबाओं के रूप में लोगों को धोखा देने, धार्मिक रूपांतरण कराने और फर्जी दस्तावेजों से पहचान छिपाने के आरोप हैं. गिरफ्तार लोगों में कुछ बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल हैं. पुलिस ने राज्यभर में 5,500 से अधिक लोगों से पूछताछ की और 1,182 के खिलाफ कार्रवाई की है.
उत्तराखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कालनेमी के तहत अब तक 14 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. इस अभियान का उद्देश्य प्रदेश में सक्रिय फर्जी बाबाओं और धार्मिक रूपांतरण कराने वालों पर शिकंजा कसना है.
ऑपरेशन कालनेमी में पकड़े गए फर्जी बाबा
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक अपराध और कानून व्यवस्था के पुलिस महानिरीक्षक निलेश आनंद भरणे ने बताया कि जुलाई से चल रहे इस ऑपरेशन के तहत अब तक 5,500 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई है. इनमें से 1,182 पर कार्रवाई की गई है, जबकि 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में कुछ बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल हैं.
पुलिस के अनुसार, हरिद्वार में 2,704 लोगों की जांच की गई, जिनमें से तीन गिरफ्तार हुए. वहीं देहरादून में 922 लोगों की जांच में पांच गिरफ्तारियां हुईं. इसी तरह टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल समेत कई जिलों में अभियान जारी है.
“ऑपरेशन कालनेमि” माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड श्री @pushkardhami जी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड पुलिस का बड़ा अभियान। ◼️ 5500+ सत्यापन ◼️ 14+ गिरफ्तारियां ◼️ 1182 निरोधात्मक कार्यवाही देवभूमि की आस्था व सांस्कृतिक धरोहर की रक्षा हेतु असामाजिक तत्वों पर कठोर कार्यवाही। pic.twitter.com/HdGmYo41gE
बांग्लादेशी मुस्लिम शख्स भी गिरफ्तार

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










