
उत्तराखंड में दोहराई गई बंगाल की एक साल पुरानी कहानी, बीजेपी ने अपनाया 'ममता मॉडल'
AajTak
उत्तराखंड में बीजेपी वही कहानी दोहरा रही है जो एक साल पहले पश्चिम बंगाल में हुआ था. दोनों राज्यों की कहानी में अंतर बस साल और सियासी दल का है.
पिछले साल की ही बात है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आए तो तृणमूल कांग्रेस ने प्रचंड जीत के साथ सत्ता में वापसी कर ली लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नंदीग्राम सीट से चुनाव हार गईं. नंदीग्राम में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हरा दिया था. हार के बावजूद ममता बनर्जी टीएमसी विधायक दल की नेता चुनी गईं और बीजेपी ने यह कहते हुए उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था कि चुनाव में किसी हारे हुए उम्मीदवार को मुख्यमंत्री बनने का नैतिक हक नहीं. बीजेपी के नेताओं ने तब शायद ये नहीं सोचा होगा कि साल गुजरते-गुजरते एक दिन उनकी पार्टी भी यही कहानी दोहराएगी.
बंगाल का यही ममता मॉडल उत्तराखंड में दोहराया जा रहा है. बीजेपी वही कर रही है जिसे लेकर पार्टी एक साल पहले ममता बनर्जी को घेर रही थी. बीजेपी को उत्तराखंड चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने का जनादेश मिला लेकिन पार्टी का चेहरा रहे पुष्कर सिंह धामी खुद खटीमा सीट से चुनाव हार गए. बावजूद इसके बीजेपी विधायक दल की बैठक में पुष्कर सिंह धामी को ही नेता चुन लिया गया है और वे ही सूबे के अगले मुख्यमंत्री होंगे.
अमित मालवीय ने ममता की हार को टीएमसी की जीत पर बताया था कलंक
बंगाल के हाई पिच चुनाव में जब ममता चुनाव हार गई थीं तो बीजेपी ने TMC को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. बीजेपी की आईटी सेल के राष्ट्रीय संयोजक अमित मालवीय ने ममता बनर्जी और टीएमसी पर हमला बोला था. अमित मालवीय ने तब ट्वीट कर कहा था कि मौजूदा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नंदीग्राम सीट से चुनाव हार गईं. इस करारी हार के बाद अमित मालवीय ने कहा था कि इस करारी हार के बाद ममता बनर्जी को अपना मुख्यमंत्री पद बरकरार रखने का क्या नैतिक अधिकार है?
मालवीय ने ममता की हार को टीएमसी की जीत पर धब्बा भी बताया था. अमित मालवीय ने तब ये नहीं सोचा होगा कि कुछ ऐसा ही एक साल बाद ही उनकी पार्टी के साथ भी होगा. उत्तराखंड में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिल गया लेकिन पार्टी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे पुष्कर सिंह धामी अपनी ही सीट पर मात खा गए. बावजूद इसके धामी राज्य के अगले सीएम बन रहे हैं.
उपचुनाव में जीत के बाद भी बीजेपी के निशाने पर रही थीं ममता

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










