उत्तराखंड बोर्ड में भी 12वीं में लागू होगा 30:30:40 फार्मूला! जानिए कैसे बनेगी मार्कशीट
AajTak
उत्तराखंड बोर्ड भी सीबीएसई बोर्ड की तर्ज पर हाईस्कूल और बारहवीं के छात्रों को अंक देने की तैयारी में है. रिजल्ट तैयार करने को लेकर बनी समिति दो दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी.
Uttarakhand Board 12th Exam 2021: सीबीएसई बोर्ड की तरह ही उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं व 12वीं कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के लिए अंक निर्धारण का फार्मूला लगभग तय हो गया है. शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित समिति की सोमवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया कि उत्तराखंड में सीबीएसई की तर्ज पर अंक तय किए जाएं. हालांकि समिति दो दिन के भीतर शासन को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी. सरकार की मुहर लगने के बाद उत्तराखंड बोर्ड के स्तर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. लाखों छात्रों को है इस फैसले का इंतज़ार उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं व 10वीं कक्षा के करीब 2.71 लाख छात्र-छात्राओं के रिजल्ट के लिए अंकों के निर्धारण का फार्मूला जल्द तय करने को लेकर समिति गठित की गई थी. प्रधानाचार्य परिषद से लेकर शिक्षकों के संगठन ने कई स्कूलों में कोरोना संकट की वजह से प्री बोर्ड या मासिक परीक्षा नहीं कराने का फैसला किया था, जिसके बाद ऐसे में प्री-बोर्ड और मासिक परीक्षा कराने से वंचित रहे माध्यमिक स्कूलों और प्रैक्टिकल नहीं दे सके. तकरीबन पांच फीसद छात्र-छात्राओं को दोबारा परीक्षा का मौका देने अथवा अन्य विकल्प पर भी समिति ने मंथन किया. इस बारे में आगे एक-दो दिन में फैसला लेने के साथ ही समिति अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी.
पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











