
उत्तराखंड पुलिस ने FB पेज पर शेयर की युवक की गिरफ्तारी की मजेदार Reel, देखें
AajTak
उत्तराखंड पुलिस के वेरिफाइड फेसबुक पेज रील्स शेयर की गई है. कोतवाली श्रीनगर थाना पुलिस के जवान एक युवक को पकड़ कर खड़े हुए हैं. इस युवक ने बुलेट बाइक के मॉडिफाइड सालेंसर से पटाखों की तेज आवाज निकालकर ध्वनि प्रदूषण किया था. पुलिस के पेज पर शेयर की रील्स को 14 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
सोशल मीडिया की रील्स बनाने का जुनून कभी-कभी युवाओं को भारी पड़ जाता है. अब एक और वीडियो सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. मजेदार बात यह है कि इस वीडियो को उत्तराखंड के पौड़ी-गढ़वाल पुलिस ने अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया है. इसमें युवक बुलेट के मॉडीफाइड साइलेंसर से पटाखों की आवाज निकालकर ध्वनि प्रदूषण कर रहा था.
पौड़ी गढ़वाल पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार, अरेस्ट के बाद का रील्स भी बनाया
बुलेट बाइक से ध्वनि प्रदूषण करने का वीडियो पौड़ी-गढ़वाल पुलिस को भी मिला था. अब पुलिस भी कहां पीछे रहने वाली थी. पुलिस ने बुलेट पर नजर आ रहे युवक की पहचान करने के बाद उसे हिरासत में लिया. साथ ही उसकी गिरफ्तारी की रील बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर की है.
देखें वीडियो...
यूजर्स कर रहे मजेदार कमेंट

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








